फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Azamgarh beaten to death with sticks in panchayat chunav matter police case against nine

आजमगढ़ में प्रधान पद के दावेदार की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या, नौ के खिलाफ मुकदमा

Tue, 30 Mar 2021 01:00 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Murder in Azamgarh beaten to death with sticks in panchayat chunav matter police case against nine
मृतक अनिल यादव की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में प्रधानी के चुनाव की रंजिश ने सोमवार को एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना बरदह थाना क्षेत्र के असाऊर सोनहरा गांव की है। मृतक प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही अहमदाबाद से घर लौटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत गांव के निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन

 
असाऊर सोनहरा गांव निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कन्हैया काफी दिनों से गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में रहते थे। वहां वह जींस की फैक्ट्री संचालित करता था। गांव की प्रधानी के चुनाव के चलते वह एक सप्ताह पूर्व गांव लौटा था। गांव पहुंचते ही प्रधानी के चुनाव में अपनी ताल ठोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


होली के दिन सोमवार की रात गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ विवाद हो गया। इस पर अनिल दूसरे पक्ष से पूछताछ के लिए रात नौ बजे घर से निकला। इसी दौरान विपक्षियों ने उस पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गांव में दौड़ा-दौड़ा कर अनिल की पिटाई की गई। जब तक परिजन व उसके समर्थकों को इस बात की जानकारी होती, तब तक हमलावर उसे अधमरा कर चुके थे और मौके से फरार हो गए थे। आनन-फानन घायल अनिल को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को लेकर घर चले गए। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार की सुबह प्रधान पद के दावेदार अनिल यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

वहीं घटना के बाबत परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान समेत नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ बरदह विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मृतक अभी पांच दिन पूर्व ही अहमदाबाद से घर लौटा था, ऐसे में चुनावी रंजिश की बात समझ से परे है। फिर भी हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed