{"_id":"5b63122a4f1c1bac7d8b5f68","slug":"murder-accused-run-away-from-ballia-court","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोर्ट में पेशी के दौरान धक्का देकर भागा हत्या का आरोपी, पुलिस ने दोबारा दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेशी के दौरान धक्का देकर भागा हत्या का आरोपी, पुलिस ने दोबारा दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दलित युवक की हत्या करने के आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फरार होने की कोशिश की। वह सिपाहियों को धक्का देकर भागा तो कोर्ट में मौजूद अन्य सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मामला बलिया जिला कोर्ट का है। कैदी के साथ गाजीपुर से आए दो सिपाही धड़-पकड़ के दौरान जख्मी हो गए, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
बताया जाता है कि वर्ष 2015 में आजाद नगर दलित बस्ती निवासी नीरज राम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर बेल्थरारोड कस्बा के बिचला पोखरा निवासी व अभियुक्त एजाज अहमद व उसके दो दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया था।
बाद में दोनों को बलिया जिला कारागार से गाजीपुर कारागार में शिफ्ट किया गया था। नीरज हत्याकांड में गुरुवार को बलिया एडीजे द्वितीय की अदालत में कैदी एजाज अहमद को पेश होना था। आरोपी को गाजीपुर से सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश बलिया कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे।
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी एजाज अहमद ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो सका। कैदी की धर पकड़ के दौरान गाजीपुर से आए सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश जख्मी हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। मामले में बलिया एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान गाजीपुर से आए कैदी ने सिपाहियों के हाथापाई किया है, जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।