फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Munshi Premchand's Lamhi will become a new center for literature tourism

Premchand: अब पर्यटकों को लुभाएगी मुंशी प्रेमचंद की लमही, साहित्य पर्यटन का केंद्र बनेगी; जीवंत होंगे पात्र

Sun, 22 Jun 2025 01:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 01:18 AM IST
सार

Lamhi Varanasi: वाराणसी के लमही को पर्यटन की दृष्टि से विस्तारित किया जाएगा। यहां जल्द ही कला संग्रहालय, गैलरी और अर्बन प्लाजा बनाए जाएंगे। इसमें कथा सम्राट से जुड़ी चीजों को और बड़े स्तर पर सहेजा जाएगा।

विज्ञापन
Munshi Premchand's Lamhi will become a new center for literature tourism
लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद शोध एवं अध्ययन केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Premchand: कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद का गांव लमही जल्द ही साहित्य पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। पर्यटन विभाग की ओर से लमही में कला संग्रहालय, गैलरी और अर्बन प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। तीन वर्षों से लमही में संग्रहालय निर्माण के प्रयास हो रहे हैं। पिछले साल पर्यटन विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया था।

विज्ञापन


पर्यटक व साहित्य प्रेमी कथा सम्राट की कहानियों और उपन्यास से रूबरू हो सकेंगे। मुंशी प्रेमचंद के घर को गैलरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें स्क्ल्पचर के जरिए मुंशी प्रेमचंद और साहित्यकारों के संबंधों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रेमचंद की कहानियों के शौकीन लोगों के लिए अर्बन प्लाजा निर्मित होगा। 
विज्ञापन


स्क्ल्पचर में मुंशी प्रेमचंद की आजादी के दौरान जलाई गई पुस्तकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। रिसर्च इंस्टीट्यूट में लाइब्रेरी और प्रदर्शनी स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें टच स्क्रीन पर स्क्रॉल करके पाठक कहानियों को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। यहां ग्रामीण परिवेश पर आधारित कोर्टयार्ड का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Munshi Premchand's Lamhi will become a new center for literature tourism
प्रेमचंद। - फोटो : kavya

संग्रहालय में प्रेमचंद के जीवन के क्षणों और उनकी कृतियों और पात्रों को जीवंत किया जाएगा। इसमें डिजिटल टूल्स का प्रयोग लिया जाएगा। इसमें प्रेमचंद की दुर्लभ तस्वीरें, उनकी कहानियों पर रेखाचित्र और पढ़ने के लिए किताबें भी प्रदर्शित की जाएंगी। 

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रेमचंद के आवास को साहित्य पर्यटन का नया केंद्र बनाने का प्रोजेक्ट पर्यटन विभाग को दिया गया है। इसमें आर्ट एवी म्यूजियम, इंटरैक्टिव गैलरी और अर्बन प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed