{"_id":"5ec4edd38ebc3e908a717f74","slug":"municipal-workers-under-attack-went-to-solve-problem-on-complaint-in-lanka-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर समस्या का समाधान करने पहुंचे नगर निगमकर्मियों पर हुआ हमला, पुलिस बनी रही मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर समस्या का समाधान करने पहुंचे नगर निगमकर्मियों पर हुआ हमला, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
Wed, 20 May 2020 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 20 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग ।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवां गंगोत्री बिहार कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगमकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। काफी दिन से स्थानीय लोगों का द्वारा नगम निगम को शिकायत मिल रही थी कि झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग सुअरों को पालते हैं, जिससे पूरे कॉलोनी में सुअरों का आतंक रहता है।
विज्ञापन
सूअर पास बह रहे नाले में लोट कर पूरे इलाकों में घूमते रहते हैं। कोरोना के संक्रामक दौर में इनका इस तरह घूमने से क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसी शिकायत पर बुधवार सुबह नगर निगम की टीम सुअरों को पकड़ने के लिए गंगोत्री बिहार गई।
विज्ञापन
जब नगर निगम की टीम सुअरों को पकड़ने लगी तो वहां के सुअर पालकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी नोंक-झोंक होने लगी। बात न बनती देख लोगों ने नगर निगमकर्मियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंची नगवां चौकी पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी देखती रही। हमले को देख नगर निगमकर्मी खाली हाथ वापस लौट गए।