फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   municipal corporation nod for delimitation

सीमा विस्तार पर मिनी सदन ने लगाई मुहर

Wed, 07 Jan 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 07 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation nod for delimitation
नगर निगम मिनी सदन की मंगलवार को हुई नए साल की पहली बैठक में सड़क, सीवर, दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी समस्याओं से जुड़े मुद्दे जगह नहीं पा सके। हालांकि 65 मिनट चली कार्यवाही के दौरान नगर निगम के सीमा विस्तार पर मिनी सदन ने मुहर लगा दी। साथ ही, मोबाइल टावरों से शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


इन दोनों प्रस्तावों के पारित होने के बाद बैठक पहले बुधवार को एक बजे तक और फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सपा और कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए कार्यवाही जारी रखने की मांग की। जब उनकी नहीं सुनी गई तो वे हंगामा करते हुए सभापति मेयर रामगोपाल मोहले के आसन तक पहुंच गए। इस दौरान भाजपा पार्षदों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई।  
विज्ञापन

 
मिनी सदन की कार्यवाही दोपहर 1:05 बजे शुरू हुई। सपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक शंकर विशनानी और नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने सभी को नए साल की शुभकामना दी। नगर निगम सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव को इस शर्त के साथ पारित किया गया कि सभी 78 गांवों में सरकार बुनियादी सुविधाएं देगी और उनकी सार्वजनिक संपत्तियों का मालिकाना हक नगर निगम के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त होने के बाद ही इन गांवों से कर वसूला जाएगा। इसके बाद अपने घरों की छतों पर मोबाइल टावर लगाने वालों से टैक्स वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रति मोबाइल टावर न्यूनतम बीस हजार रुपये सालाना की दर से नगर निगम कर वसूलेगा।

अब नए टावर लगाने के लिए नगर आयुक्त की अनुमति जरूरी होगी। सभी पार्षदों ने इस पर एकजुटता दिखाई कि टावर शुल्क भवन स्वामी से नहीं बल्कि संबंधित कंपनी से वसूला जाए। इन दोनों प्रस्तावों के बाद नगर आयुक्त केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में चले गए।


इसके बाद कांग्रेस और सपा पार्षदों के विरोध के बीच महापौर ने मिनी सदन की बैठक स्थगित कर दी। उधर, मिनी सदन की बैठक के दौरान संविदा सफाई कर्मियों ने निगम परिसर में प्रदर्शन कर वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं का लाभ देने की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed