फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation imposed fine of 3.25 lakh rupees on three institutions in varanasi

वाराणसी में नगर निगम का एक्शन: बिना अनुमति पोस्टर लगाना पड़ा महंगा, तीन संस्थाओं पर 3.25 लाख का लगा जुर्माना

Thu, 16 May 2024 06:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 16 May 2024 06:22 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम ने बिना अनुमति पोस्टर लगाने और लाइसेंस विभाग से पंजीकरण न कराने पर तीन संस्थाओं पर भारी जुर्माना ठोका है। इन संस्थाओं के खिलाफ 3.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation imposed fine of 3.25 lakh rupees on three institutions in varanasi
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम ने अवैध विज्ञापन करने और लाइसेंस विभाग से पंजीकरण न कराने पर तीन संस्थाओं के खिलाफ 3.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई बीते दिनों नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर की गई। 

विज्ञापन


नरिया, लंका क्षेत्र में शिवगंगा रेस्टोरेंट की ओर से पोस्टर लगाए गए थे। इसी प्रकार संकल्प कोचिंग, नोवल इंस्टीट्यूट की ओर से भी बैनर, पोस्टर लगाए गए थे। शिवगंगा रेस्टोरेंट ने बिना नगर निगम की अनुमति के पोस्टर लगाया गया था। लाइसेंस विभाग से पंजीकरण भी नहीं कराया गया। 
विज्ञापन


इसी प्रकार संकल्प कोचिंग तथा नोबल इन्स्टीट्यूट ने भी पोस्टर चिपकाने के लिए विज्ञापन विभाग से अनुमति नहीं ली। शिवगंगा रेस्टोरेंट पर एक लाख का जुर्माना नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार विज्ञापन विभाग ने संकल्प कोचिंग पर एक लाख तथा नोबल इंस्टीट्यूट पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना नोटिस दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed