फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mumbai's BJP leader Amarjeet Mishra said in Varanasi - How did CM Yogi's bulldozer image become?

Varanasi: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बताया, कैसे बनी सीएम योगी की बुलडोजर वाली इमेज ?

Thu, 09 Feb 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Feb 2023 02:20 PM IST
सार

मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब दुनिया के लोगों से हम कह सकते हैं कि यूपी नहीं देखा तो दुनिया नहीं देखी। यूपी में हत्यारों, भ्रष्टाचारियों व कुख्यात अपराधियों के दिन अब लद गए। सरकारी जमीनों को अपनी जायदाद समझने वाले भूमाफियाओं को भी उनकी औकात बता दी गई।

विज्ञापन
Mumbai's BJP leader Amarjeet Mishra said in Varanasi - How did CM Yogi's bulldozer image become?
वाराणसी में बोले मुंबई के भाजपा नेता अमरजीत मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र वाराणसी दौरे पर हैं। अमरजीत मिश्र ने कहा कि इन दिनों क़ाशी का सांस्कृतिक व धार्मिक वैभव बढा है। पूरी दुनिया में क़ाशी को देखने व समझने की उत्सुकता भी बढ़ी है। यहां के कण-कण में सनातन- वैदिक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हिंदू आस्था के इस केंद्र के  तेजी से हुए चहुमुखी विकास ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

विज्ञापन

भदोही संत रविदास नगर में  होनेवाले एक समारोह में हिस्सा लेने मुंबई से आए श्री मिश्र ने  गुरुवार को सुबह ए बनारस के कार्यक्रम में शामिल हो कर पूजा अर्चना की और बाद में हुए संगीत  समारोह में वे बोल रहे थे। समारोह की अतिथि परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश की साध्वी नंदिनी  के साथ श्री मिश्र ने राँची से आई गायिका साक्षी सिन्हा का सम्मान किया व प्रशस्ति पत्र दिया। 

विज्ञापन

Mumbai's BJP leader Amarjeet Mishra said in Varanasi - How did CM Yogi's bulldozer image become?
पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में पत्रकारों से बातचीत में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने यहां दावा किया है कि मोदी और योगी ने सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों की शक्ति को प्रबल बनाया है। मुंबई फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष रह चुके अमरजीत मिश्र ने कहा कि जिस हिंदुस्तान में बहुसंख्य होने के बावजूद हिंदू समाज दब कर रहता था वह अब मुखर भी हुआ है और संगठित भी।
मुंबई के उत्तरभारतीय नेता ने बीते  दिनों मुंबई में हुए सकल हिंदू समाज के विशाल मोर्चे की सफलता को उद्धृत करते हुए कहा कि दो दिनों के आव्हान पर यदि शिवाजी पार्क से लेकर कामगार मैदान तक हिंदुओं का भगवा महासागर सड़क पर उतर सकता है तो इसे हिंदू नवजागरण का महापर्व ही कहेंगे। मिश्र ने कहा कि  इस मोर्चे में शामिल माताओं - बहनों के साथ ही नन्ही बच्चियों ने देश में षड्यंत्र के तहत चलाए जा रहे लव जिहाद के विरोध में शंखनाद भी किया। 

Mumbai's BJP leader Amarjeet Mishra said in Varanasi - How did CM Yogi's bulldozer image become?
पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोग जाग गए हैं। हमारी दुर्गाओं के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला तो सदियों से था, लेकिन अब आत्म शांति के लिए माला का जाप और और आत्म रक्षा के लिए भाला के ताप से भी परिचित कराने की शिक्षा उन्हें दी जा रही है। मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब दुनिया के लोगों से हम कह सकते हैं कि यूपी नहीं देखा तो दुनिया नहीं देखी। यूपी में हत्यारों, भ्रष्टाचारियों व कुख्यात अपराधियों के दिन अब लद गए। सरकारी जमीनों को अपनी जायदाद समझने वाले भूमाफियाओं को भी उनकी औकात बता दी गई। सामान्य मज़दूर , किसान , वंचित - पीड़ित सभी के दिन बहुरे हैं। भाजपा नेता मिश्र ने कहा कि सीएम योगी की बुलडोजर बाबा की छवि अनायास नहीं बनी है, यह सामान्य नागरिकों के दिल के विश्वविद्यालय से मिला आश्वस्ति  का प्रमाणपत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed