फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Awadhesh Rai murder case Mukhtar ansari lawyer completed the arguments, decision may come soon

अवधेश राय हत्याकांड: मुख्तार अंसारी के वकील ने पूरी की बहस, 31 साल पुराने केस में जगी जल्द फैसले की उम्मीद

Wed, 17 May 2023 09:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2023 09:14 AM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे का फैसला जल्द आ सकता है। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को बहस पूरी हो गई।

विज्ञापन
Awadhesh Rai murder case  Mukhtar ansari lawyer completed the arguments, decision may come soon
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे का फैसला जल्द आ सकता है। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में सोमवार को बहस पूरी हो गई। मामले की अगली सुनवाई अब 19 मई को होगी।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी की ओर से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने कई तिथियों से जारी बहस को सोमवार को पूरी कर ली। अब 19 मई को होने वाली सुनवाई में अभियोजन पक्ष को अपनी जवाबी बहस दाखिल करनी है। इसी दिन वादी पूर्व विधायक अजय राय की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह के साथ ही बचाव पक्ष भी अपनी लिखित बहस अदालत में दाखिल करेगा।

विज्ञापन

अभियोजन की ओर से भी बहस पूरी

वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली

Trending Videos

31 साल पुराने इस मामले में अभियोजन तथा गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अभियोजन की ओर से भी बहस पूरी हो चुकी है। बचाव पक्ष की ओर बहस पूरी होने के बाद मुकदमा फैसले के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed