पुलिस की कार्रवाई: मुख्तार अंसारी के शूटर बृजेश सोनकर की 60 लाख की संपत्ति जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के संगठित अपराध गिरोह के शूटर की 60 लाख की संपत्ति कोपागंज थाने की पुलिस ने सोमवार को जब्त कर ली। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने मुख़्तार अंसारी के शूटर और भू-माफिया बृजेश सोनकर के खिलाफ धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए भुजौटी स्थित भूखंड, दो बाइक तथा दो एसयूवी कारें जब्त कर ली।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी के गैंग का अपराधी बृजेश सोनकर 2010 में दक्षिण टोला में राम सिंह मौर्य हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के साथ नामजद अभियुक्त था। इसके अतिरिक्त वर्ष 2019 में कोपागंज थाने में सुभाष राम हत्याकांड में फरार होने पर पुलिस ने इस पर 50,000 का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने उसे 30 अगस्त 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 2019 में एक व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में मुकदमा दर्ज है। 13 अक्तूबर 2019 में ही बृजेश पर कोपागंज में 3 (1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने बृजेश की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया। एसपी ने बताया कि बृजेश सोनकर जनपद में चिह्नित भू-माफिया अपराधी है। वह मुख्तार अंसारी गैंग का प्रमुख सदस्य है। उसके विरुद्ध छह मुकदमे दर्ज हैं।