फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar Ansari gang suspected of breaking glass, accuses of mafia virodhi manch

यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने की आशंका, माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष का आरोप

Sat, 10 Apr 2021 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari gang suspected of breaking glass, accuses of mafia virodhi manch
क्षतिग्रस्त गाड़ी का शीशा।

माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष साकेत नगर निवासी सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में तहरीर देकर शिकायत की है कि उनके घर पर खड़े वाहन पर शुक्रवार की रात पत्थर मारकर शीशा तोड़ा गया है। उन्हें आशंका है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा है।

विज्ञापन


सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चार नवंबर 2020 को मुख्तार अंसारी की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आए थे। उस समय भी उनके वाहन का शीशा तोड़ा गया था। तब से लेकर शुक्रवार की रात तक चौथी बार उनके वाहन का शीशा तोड़ा गया है। 
विज्ञापन


सुधीर सिंह ने दावा किया कि उन्हीं की एफआईआर पर ही बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इन सब वजहों से वह लगातार निशाने पर रहते हैं। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि शिकायतकर्ता और उनके आसपास के घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed