फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukhatar

मुख्तार अंसारी के सहयोगी मछली कारोबारी दो साथियों के संग गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
mukhatar
अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के सहयोगी मछली कारोबारी और उसके दो करीबियों को सोमवार सुबह पुलिस ने छावनी क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 51 से गिरफ्तार किया। कारोबारी की शिनाख्त नदेसर क्षेत्र निवासी और छावनी क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद सलीम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

सलीम के करीबियों की शिनाख्त तेलियाबाग के राजेश कुमार विश्वकर्मा और छावनी क्षेत्र में ही रहने वाले आनंद कुमार के तौर पर हुई है। मौके से 5.5 कुंतल प्रतिबंधित प्रजाति की मांगुर मछली, बगैर लाइसेंस के 192 पेटी अंडे, 59,610 रुपये, तीन चार पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन पुलिस ने कब्जे में लिया है। विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ इन दिनों मऊ और गाजीपुर सहित अन्य जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनारस में भी पुलिस ने पड़ताल की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार, पड़ताल में सामने आया कि मुख्तार के गिरोह से सलीम 20 साल से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ है। सलीम अवैध तरीके से प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियों और अंडे का कारोबार पूर्वांचल में करता है। साथ ही शहर की मछली मंडियों के व्यापारियों को धमकाकर जबरन वसूली करता है। मछली मंडियों से जुड़े प्रत्येक काम को वह प्रभावित करने की कोशिश करता है। मुख्तार गिरोह से डर कर कोई पुलिस के सामने शिकायत करने नहीं आता है। इस सूचना के आधार पर चेतगंज, जैतपुरा, सिगरा व कैंट थाने की फोर्स के साथ मत्स्य निरीक्षक, नायब तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छावनी क्षेत्र स्थित सलीम के बंगला नंबर 51 में छापा मारा। मौके से सलीम सहित तीन लोग पकड़े गए। तीनों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ चुका सलीम खुदवा रखा था तालाब
एसएसपी ने बताया कि 2012 में कौमी एकता दल से कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सलीम ने छावनी क्षेत्र में अपने बंगले में तालाब खुदवा रखा था। उसी में वह प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियां पालता था। बंगले की लीज के कागजात की अलग से जांच कराई जा रही है। सलीम का नेटवर्क भी खंगाला जा रहा है। इससे पहले सलीम के खिलाफ कैंट थाने में हत्या का प्रयास और आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के लिए देता रहा है आर्थिक मदद, पांच अन्य की तलाश
सलीम का मछली का धंधा पिछले ढाई वर्षों में तेजी से फलाफूला। पुलिस के अनुसार, हत्या के 20 साल पुराने केस समेत तीन मामलों में सलीम ने मुख्तार अंसारी की जमानत ली थी। इसके बाद मुख्तार से सलीम की करीबी बढ़ी। मुख्तार गिरोह को समय-समय पर आर्थिक मदद देने के साथ ही सलीम बदमाशों की जमानत कराने और उन्हें शरण देने में भी अहम भूमिका निभाता है। एसएसपी ने बताया कि जिले में मुख्तार गिरोह के ऐसे ही पांच अन्य लोग भी चिह्नित किए गए हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
सलीम बोला-अफजाल से हैं मेरे संबंध
अदालत ले जाए जाने से पहले सलीम ने कहा कि उसके ताल्लुकात गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी से हैं। उसने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ चुका एक सामाजिक आदमी हूं। लगभग 25 साल पहले मुख्तार से मुलाकात हुई थी। कुछ लोगों द्वारा रची गई साजिश के कारण हमें फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीके से कराकर स्थिति स्पष्ट कराएं। हम जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

15 कुंतल मछली बरामद, सलीम के दो करीबी गिरफ्तार
वाराणसी। छावनी क्षेत्र से मोहम्मद सलीम की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उससे जुड़े लंका क्षेत्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर लंका अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रमना स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित प्रजाति की 15 कुंतल मछली बरामद की गई है। प्रकरण में मलहिया के गुरुचरण सिंह और चितईपुर के रामबालक साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गुरुचरण और रामबालक दोनों कैंट थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार सलीम के साथ जुड़ कर प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियों का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed