{"_id":"5f4caae08ebc3e3cf52711bc","slug":"muharram-tense-situation-and-police-sp-on-spot-for-tajia-dafan-in-jaunpur-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में मुहर्रम पर ताजिया दफन को लेकर पुलिस से नोकझोंक, डीएम-एसपी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में मुहर्रम पर ताजिया दफन को लेकर पुलिस से नोकझोंक, डीएम-एसपी मौके पर
Mon, 31 Aug 2020 01:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुहर्रम पर घरों में स्थापित ताजिया दफन को लेकर सोमवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित सदर इमामबाड़ा पर पुलिस और ताजियादारों में तीखी नोकझोंक हुई। बड़ी संख्या में ताजियादार घरों में रखा ताजिया दफन करने के लिए सदर इमामबाड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई है। स्थिति को देखते हुए भारी फोर्स मौके पर लगा दी गई है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। वार्ता कर लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।