फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman climbs mobile tower after being rejected by her lover in jaunpur

जौनपुर: प्रेमी के ठुकराने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

Thu, 29 Oct 2026 03:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 29 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

जौनपुर जिले में प्रेमी से नाराज महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काफी समझाया, जिसके बाद महिला टावर से नीचे उतरी।  

विज्ञापन
Married woman climbs mobile tower after being rejected by her lover in jaunpur
टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के डमरुआ गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी से अनबन के बाद एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आजमगढ़ निवासी महिला (26) की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इसी बीच उसकी मुलाकात डमरुआ गांव निवासी 27 वर्षीय युवक से हुई। महिला उससे प्रेम करने लगी और उसके घर तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। आरोप है कि उन्होंने युवक को कहीं भेज दिया। दूसरी ओर, महिला के पति ने भी उसे घर से निकाल दिया। इन परिस्थितियों में महिला ने टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed