फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MS Bitta arrived Baba Vishwanath said about Mission Kashi and Mathura

Varanasi: बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे MS Bitta, मिशन काशी और मथुरा को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 26 Feb 2024 04:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 04:39 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने पाकिस्तान पर भी अपना वक्तव्य दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि काशी और मथुरा के हिंदू मंदिर स्थान को छोड़कर सनातनियों को सौंप देना चाहिए। यह दुनिया के अंदर सेक्युलरिज्म का सबसे बड़ा सबूत होगा।

विज्ञापन
MS Bitta arrived Baba Vishwanath said about Mission Kashi and Mathura
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर बाहर निकलते एमएस बिट्टा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘जिंदा शहीद’ के नाम से विख्यात, पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष व कई आंतकी हमले झेले एमएस बिट्टा ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। उन्होंने हिंदू आस्था के केंद्र ज्ञानवापी में स्थित व्यास जी के तलगृह में विराजमान विग्रहों का भी झांकी दर्शन किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने से पूर्व बिट्टा ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में भी विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बिट्टा ने कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा से कामना की है कि अयोध्या के बाद अगला मिशन काशी और मथुरा रहेगा। ज्ञानवापी मस्जिद में स्थित व्यास जी तहखाने में स्थापित विग्रहों के झांकी दर्शन करके प्रण लिया है कि अब यहां तब हम आएंगे जब ज्ञानवापी जी का दर्शन होगा और अयोध्या की तरह यहां भी भव्य मंदिर बनेगा। 

विज्ञापन

बोले- कोर्ट के फैसले का मुस्लिमों ने किया था सम्मान

बिट्टा ने कहा कि आज जब दर्शन करने गया तो लोग बता रहे थे कि अंदर और भी ज्योर्तिलिंग है। हिंदू धर्म को वो भी मिलनी चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ और मुस्लिमों की तरफ से उसका स्वागत किया गया। सभी मुस्लिम बंधुओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया।

अब समय आ गया है कि अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मुस्लिमों बंधुओं को आगे आना चाहिए। काशी और मथुरा के हिंदू मंदिर स्थान को छोड़कर सनातनियों को सौंप देना चाहिए। यह दुनिया के अंदर सेक्युलरिज्म का सबसे बड़ा सबूत होगा। 

पाकिस्तान पर भी बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री
उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि वो भारत में हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़ा लगाकर देश की अखंडता को तोड़ना चाहता है, लेकिन भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी समेत तमाम धर्मों के लोग एक साथ सदियों से रहते आए हैं और आगे भी सदियों तक रहेंगे। पाकिस्तान के नापाक हरकतों का तमाशा अब ज्यादा नहीं चलेगा। समय आने पर देश इनको जवाब देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed