{"_id":"65e1e8af2dc992a10e0d8322","slug":"mrs-usa-universe-meenu-gupta-in-banaras-praised-the-works-of-narendra-modi-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बनारस पहुंचीं Mrs. USA Universe ने पीएम के कार्यों को सराहा; बोलीं- बदल रहा है भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बनारस पहुंचीं Mrs. USA Universe ने पीएम के कार्यों को सराहा; बोलीं- बदल रहा है भारत
Fri, 01 Mar 2024 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 08:55 PM IST
सार
Mrs. USA Universe in Varanasi:मीनू गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी अयोध्या में जब श्रीरामजन्मभूमि का पूजन करने पहुंचे थे तो अमेरिका में भी जयश्रीराम का उद्घोष हुआ था।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करतीं मीनू गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पहुंची मिसेज यूएसए यूनिवर्स 2023 मीनू गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण ही विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। मीनू फुलवरिया स्थित अपने ननिहाल पहुंची हैं। उन्होंने 2023 में कैलिफोर्निया में मिसेज यूएसए यूनिवर्स का खिताब जीता था। फिलहाल एक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम कर रही हैं।
मीनू गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी अयोध्या में जब श्रीरामजन्मभूमि का पूजन करने पहुंचे थे तो अमेरिका में भी जयश्रीराम का उद्घोष हुआ था। वहां रहने वाले हर भारतीय नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। लोग अपने घरों में टीवी और यू-ट्यूब पर श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देख रहे थे। आज देश में जो बदलाव हुए हैं अमेरिका में भी उसकी काफी चर्चा है।