फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MR vaccine will protect children from measles and rubella

Varanasi News: बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाएगा एमआर का टीका

Tue, 17 Feb 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
MR vaccine will protect children from measles and rubella
बच्चों में होने वाले खसरा और रूबेला के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार से हो गई। इसमें सरकारी अस्प्तालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में बच्चों को मिजिल्स रूबेला यानी एमआर का टीका लगाया गया। साथ ही दोनों बीमारियों के कारण, बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने 71 बच्चों को एमआर की खुराक दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में 3.60 लाख बच्चों को एमआर टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि खसरा एक ऐसा संक्रामक रोग है, जो कि तेज बुखार, दाने, निमोनिया, डायरिया के साथ ही बहुत गंभीर होता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए एमआर का टीका प्रभावी है। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष इशा अग्रवाल ने जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग को बैनर भेंट किया। इस दौरान डॉ. शाहिद, मणिशंकर, गुरदीप कौर, प्रदीप विश्वकर्मा, आलोक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed