फैन्स की दीवानगी के कायल हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर, आखिरी दिन भी किसी को नहीं किया निराश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड के सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट जबसे अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने काशी आए, उनके फैन्स भी उनकी एक झलक अपने आंखों के कैमरे में हमेशा को कैद करने के लिए मौसम से बेपरवाह शूटिंग स्थल पर घंटों तक जमे रहे।
पुराधिपति काशी विश्वनाथ की नगरी में आमिर अपने फैन्स की दीवानगी के इतने कायल हुए कि शूटिंग के आखिरी दिन बेहद बिजी शेड्यूल में भी किसी को निराश नहीं किया और लोगों के साथ सेल्फी और खूब ग्रुप फोटो खिंचवाई और इनज्वाय किया।
बुधवार को जब प्रभु घाट पर लोग उनके एक झलक पाने को डटे रहे, तो आमिर खान ने भी शूटिंग के बाद वहां मौजूद किसी को भी निराश नहीं किया और सबके साथ फोटो खिंचवाई। आखिरी दिन भी ननिहाल के सदस्यों के साथ समय बिताया और इस दौरान मामा के लड़के साजिद रहमान व उनके बच्चे के साथ वाराणसी में सेट पर मुलाकत की। घाट पर मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने आमिर की फिल्में तो बहुत देखी हैं लेकिन इस लुक में उन्हें कभी नहीं देखा। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान रहा।
आमिर खान जिस तरह अपनी फिल्मों को परफेक्ट बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते उसी तरह से बात जब रिश्तों को निभाने की आती है, तो उसमें भी आमिर खान अपने व्यवहार से सभी को कायल बना देते हैं।
मंगलवार को भी शूटिंग करने के बाद आमिर ने शहर के चौहट्टा लाल खां स्थित अपने ननिहाल के लोगों के साथ अपनी मां से जुड़ी यादों को ताजा किया। उन्होंने ननिहाल के साजिद रहमान, आदिबा रफात आदि लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
दरअसल, आमिर खान ने थ्री इडियट फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहर में चौहट्टा लाल खां स्थित अपने ननिहाल की तलाश की थी। जिस जगह उनकी मां का बचपन बीता था, उस मकान को आमिर ने खरीदने का प्रयास भी किया था लेकिन मौजूदा मकान मालिक ने उसको बेचने से इंकार कर दिया।
सोमवार को कोलकाता से बनारस में शूटिंग के लिए आए आमिर घाट के अलावा और कई जगहों पर अभी दो दिनों तक शूटिंग किया। प्रशंसक फिल्म में आमिर के लुक को देखकर उनके दीवाने हो गए थे। सोमवार को बनारस आने के बाद से ही जब आमिर खान के फिल्म की शूटिंग के लिए चेतसिंह घाट सहित अन्य जगहों पर आने की सूचना मिलने के बाद वहां प्रशंसकों की भीड़ पहले ही जमा हो गई थी।
हालांकि, मंगलवार को सुबह चेतसिंह किले में फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग करीब 10 से 15 मिनट तक ही हुई, इसके बाद आमिर होटल के लिए रवाना हो गए। आमिर अभी दो दिनों तक बनारस के विभिन्न लोकेशनों पर शूटिंग करेंगे।गंगा किनारे प्रभु घाट की सीढ़ियों पर अंगद अरसे से लोगों को चाय पिला रहा है।