फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP virandra singh enraged after learning about tap water scheme in every house officers should investigate

UP: 'आधे घंटे में भर रही एक बाल्टी', हर घर नल योजना का हाल जान भड़के सांसद; बोले- अफसर कराएं जांच

Wed, 15 Oct 2025 07:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 07:37 PM IST
सार

Chandauli News: दिशा की बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
MP virandra singh enraged after learning about tap water scheme in every house officers should investigate
दिशा की बैठक में बोलते सांसद वीरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चंदौली में हर घर नल योजना की हालत यह है कि ज्यातदर जगहों पर पाइप ही नहीं पहुंच पाई है। जहां पहुंची है वहां आधे घंटे में एक बाल्टी पानी आ रहा है। उन्होंने सीडीओ जगत साईं को टीम बनाकर इसकी जांच कराने को कहा। 

विज्ञापन


कहा कि भारतमाला परियोजना के गड़बड़ी के लिए सरकार नहीं कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है जिसने चंद्रप्रभा नदी को पाट दिया। इसको ब्लैक लिस्ट करें साथ ही कहा कि एक ग्राम सचिव पर 10 गांवों की जिम्मेदारी है, विकास कैसे होगा। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

सांसद ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि सभी ब्लॉकों में मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कार्यवाही की जाए। गंगा किनारे के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल क्षति झेलने वाले किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवारा पशुओं को आश्रय स्थल में रखने, टीकाकरण सुनिश्चित करने और फसलों को नुकसान से बचाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत स्तर पर आयोजित करें कैंप
मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, एंबुलेंस संचालन और टीबी उन्मूलन अभियान की स्थिति पर चर्चा की गई। सांसदों ने आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में देरी पर नाराजगी, बाहरी दवाओं पर रोक लगाने की मांग
भाजपा सांसद दर्शना सिंह ने नौबतपुर और कलेक्ट्रेट के सामने फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। सपा के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने नहरों की सफाई अभियान चलाने और सभी बंधियों की खोदाई कर किसानों को सिंचाई सुविधा देने की मांग की। 

भाजपा विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने जिला अस्पताल में बाहरी दवाएं लिखने पर रोक लगाने और अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं का बोर्ड प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। भाजपा विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल ने बिजली ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और बबुरी सीएचसी को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। 

भाजपा विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने बाढ़ से हुई फसल क्षति के मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। सपा सांसद रॉबर्ट्सगंज छोटेलाल खरवार ने नौगढ़ क्षेत्र में नहर सफाई की रिपोर्ट मांगी और कहा कि सांसद निधि से भुगतान कर ग्रामीणों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाए।

भाई राम की छोटी गुलाबजामुन और लल्ला साव का सोहन हलुआ विश्व बाजार में बनाए जगह
प्रदेश सरकार से नामित विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि विकास की तेज रफ्तार के साथ हमारी परंपराएं भी कायम रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बनारस का लाल पेंड़ा और लौंगलता वैश्विक पहचान पा रहे हैं, उसी तरह चंदौली के भाई राम की छोटी गुलाबजामुन और सैयदराजा के लल्ला साव का सोहन हलुआ भी विश्व बाजार में जगह बना सकते हैं। 


एमएलसी ने कहा कि खानपान हमारी संस्कृति की पहचान है, इसलिए परंपरागत मिठाइयों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दरी उद्योग को पुनर्जीवन मिले, तो धान के कटोरे की यह धरती पूरे देश में अपनी महक बिखेर सकती है। दुधारी से धीना मार्ग पर नहर पटरी की जर्जर सड़क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कों की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed