फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Atul Rai Case SP Ballia met family members of who committed suicide in front Supreme court Delhi

सांसद अतुल राय प्रकरण: आत्मदाह करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले एसपी, परिवार की सुरक्षा का दिया भरोसा

Fri, 27 Aug 2021 10:55 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 10:55 PM IST
सार

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगा ली थी। पीड़िता के भाई ने दिवंगत बहन के लिए एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
MP Atul Rai Case SP Ballia met family members of who committed suicide in front Supreme court Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगा ली थी। इलाज के दौरान विगत दिनों उसकी मौत हो गई। इस मामले में पीड़िता के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बृहस्पतिवार को बलिया के एसपी राजकरन नैय्यर उनके घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़िता के भाई ने दिवंगत बहन के लिए न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर करते हुए 16 अगस्त को पीड़िता और उसके साथी युवक ने एक साथ खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे युवक की 21 और युवती की 24 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी मौत के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार शाम को एसपी पीड़िता के घर पहुंचे। उसके भाई और परिजनों से मुलाकात की। मृतका के भाई ने कहा कि सरकार से मेरी मांग है कि जिस न्याय के लिए मेरी बहन लड़ाई लड़ रही थी और आत्मदाह जैसा गंभीर कदम उठा लिया, वह उसे मिलना चाहिए।

विज्ञापन

एक मई 2019 को दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा

एक मई 2019 को बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने के बाद पीड़िता न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। 22 जून 2019 से जेल में बंद सांसद के साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर पीड़िता सोशल मीडिया पर कटाक्ष करती रहती थी।

तीन जनवरी 2021 को 49 मिनट का एक वीडियो ट्वीट कर पीड़िता ने मारपीट का आरोप भी लगाया था। गवाह ने भी दिसंबर 2020 में शिवपुर निवासी शोभित सिंह और शुभम के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों ने लंका पुलिस को पुख्ता प्रमाण भी सौंपे थे। वाराणसी पुलिस की असंवेदनशीलता भी उसकी जिंदगी की जंग हारने के पीछे एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed