फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Motivational hall open for common citizens in 39 GTC in Varanasi  

वाराणसीः 39 जीटीसी में मोटिवेशनल हाल आम नागरिकों के लिए खुला, सप्ताह में दो दिन निशुल्क प्रवेश, जवानों की शौर्य गाथा देख अभिभूत हुए बच्चे 

Fri, 26 Nov 2021 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 08:28 PM IST
सार

वाराणसी में 39 जीटीसी में ब्रिगेडियर के आदेश पर मोटिवेशनल हाल म्यूजियम आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन स्कूली बच्चों ने वीर सैनिकों की शौर्य गाथाएं देखीं।

विज्ञापन
Motivational hall open for common citizens in 39 GTC in Varanasi  
वाराणसी में शुक्रवार को 39 जीटीसी के मोटिवेशन हाल में केन्द्रीय विद्यालय व आर्मी स्कूल के बच्चों का उत्साह वर्धन करते ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में छावनी स्थित 39 गोरखा प्रशिक्षण (39 जीटीसी) में शुक्रवार को मोटिवेशनल हाल म्यूजियम खोल दिया गया। स्कूली बच्चे वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं को देख अभिभूत हुए। ब्रिगेडियर के आदेश पर मोटिवेशनल हाल आम जनता के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को शाम चार बजे से छह बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन


म्यूजियम में आकर लोग अपने वीर जवानों के पराक्रम और शौर्य को करीब से देख और जान सकेंगे। छावनी के ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैसला के निर्देशन में सुबह 10 बजे मोटिवेशनल हाल म्यूजियम को शहरवासियों के लिए खोला गया। उद्घाटन के दौरान आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने म्यूजियम का भ्रमण कर वीर सैनिकों के इतिहास को जाना।
विज्ञापन


म्यूजियम में बच्चों ने गोरखा सैनिकों द्वारा प्रथम विश्व युद्ध से लेकर भारत-पाकिस्तान जंग में दिखाए गए शौर्य और पराक्रम की गाथा देखी। ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला ने बताया, कोशिश है कि यहां देशभक्ति की यात्रा पर भी लोग आएं और अपने वीर जवानों के पराक्रम और शौर्य को करीब से देखें और जानें।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजोया गया है सैनिकों का बलिदान

मोटिवेशनल हाल म्यूजियम में प्रथम विश्व युद्ध, दूसरे विश्व युद्ध, 1996 के भारत-चीन युद्ध और 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध में गोरखा सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को संजोया गया है। अब  शहर के आम लोग भी वीर सैनिकों के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed