फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Saraswati, the goddess of knowledge, was worshiped amid cultural programs on Vasant Panchami.

Varanasi News: वसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पूजी गईं ज्ञान की देवी मां सरस्वती

Tue, 04 Feb 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mother Saraswati, the goddess of knowledge, was worshiped amid cultural programs on Vasant Panchami.
जौनपुर। माघ शुक्ल पंचमी पर सोमवार को जिले भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। विशेष रूप से विद्यार्थियों ने मां शारदा की पूजा कर विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। जिले के 28 जगहों पर बने पंडालों में वीणावादिनी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान जयकारा गूंजते रहे। महिलाओं ने भक्ति गीत व भजन कीर्तन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा कमेटियों की ओर से बनाए गए पंडालों को फूल मालाओं और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी की आंखों पर बंधी पट्टी खोली गई। इसके बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजना का सिलसिला देर तक चलता रहा। कई शैक्षिक संस्थानों में भी पूजन-अर्चन की धूम रही।
विज्ञापन

जेसीआई की ओर से बड़े ही श्रद्धा के साथ जेसीज चौराहा के पास वसंत पंचमी मनाई गई। विधि-विधान के साथ विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। चेयरपर्सन मीनू नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना होती है। रविंदर रंजीत कौर, सीमा अंजनी चक्रवाल ने ज्ञान का महत्व को बताया। गायक पंकज सिन्हा एवं शैली गगन ने भजन गाकर मां की स्तुति की। इस अवसर पर कंचन पांडेय, सोनी जायसवाल, काजल जायसवाल, सिमरन तिवारी ,सीमा अग्रहरि, वंदना गुप्ता, मंजू जायसवाल, संदीप पांडेय , प्रशांत सिंह , आशुतोष जायसवाल, मनीष तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रद्धा जायसवाल ने किया। आभार मेनका रतन सीकरी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब रॉयल की महिला मंडल ने उल्लासपूर्ण तरीके से वसंतोत्सव नगर के ओलंदगंज स्थित एक होटल मनाया। क्लब अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा मां सरस्वती विद्या की देवी है और इनकी कृपा के बिना हम सबका जीवन सार्थक नहीं है। महिलाओं ने भजन कीर्तन एवं संगीत का आनंद लिया। प्रतियोगिताओं की विजेता दीपशिखा चौरसिया, मीनाक्षी प्रधान, एकता, खुशबू गुप्ता को क्लब अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आभार कार्यक्रम संयोजिका कविता साहू ने व्यक्त किया। संचालन प्रियंका गुप्ता ने किया।

सिकरारा: प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में नवनिर्मित मां सरस्वती के मंदिर में स्थापित मां की मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ डीएम डा. दिनेश चंद्र सिंह ने सोमवार को अनावरण किया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में जब तक प्राथमिक शिक्षा अच्छी नहीं होगी तब तक आप आगे नहीं बढ़ सकते। नन्हे बच्चों में प्रतिभा है। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि कामयाबी के लिए हमेशा संघर्षरत रहना जरूरी है। अमित सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, अर्चना सिंह,सतीश पाठक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय व संचालन आदर्श शिक्षक संयुक्ता सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed