Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother poisons her daughter and then drinks poison herself both died in mirzapur husband gone Surat for work

UP: मां ने बेटी को जहर पिलाकर खुद भी पिया, दोनों की मौत, इस वजह से बच गई बड़ी बेटी; पति कमाने गया था सूरत

Sun, 07 Dec 2025 10:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 10:30 AM IST
सार

UP News: यूपी के मिर्जापुर में एक मां ने अपनी बेटी के साथ खुद भी जहर पी लिया। हालत खराब होने पर परिजन दो को लेकर अस्पताल पहुंचे। वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में दोनों की माैत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Mother poisons her daughter and then drinks poison herself both died in mirzapur husband gone Surat for work
मिर्जापुर में मां-बेटी की माैत। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Mirzapur News: विंध्याचल के तिलई मौआर गांव में पति से विवाद के बाद शनिवार को दोपहर में विवाहिता संजना देवी (36) ने छोटी बेटी आस्था (6) को जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त का सेवन कर लिया। बड़ी बेटी अतिस्या (12) को भी मां ने जहर देने का प्रयास किया था पर उसने मना कर दिया। इसके बाद उनसे बड़े पिता को घटना के बारे में सूचना दी।

विज्ञापन


परिजन आए इसके बाद मां-बेटी को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार रात में दोनों की मौत हो गई। संजना देवी (36) पत्नी बलेंदर सिंह पटेल ने छोटी बेटी आस्था (6) और बड़ी बेटी अतिस्या उर्फ गुड़िया (12) को जहर ग्लूकोज बता कर पिलाना चाहा।
विज्ञापन


मृतका का पति सूरत में नौकरी करता है। 29 नवंबर को वह सूरत गया है। पति- पत्नी में किसी बात के लिए विवाद चल रहा था। इस कारण संजना ने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मां-बेटी की जहरीले पदार्थ के सेवन करने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाकर सूरत गया था पिता
कुछ दिन पहले आस्था का जन्मदिन मना करके बलेंदर पटेल सूरत गया था। परिवार वाले मां संजना को कोस रहे हैं कि मासूम बेटी ने क्या बिगाड़ा था। पति-पत्नी में विवाद था तो बातचीत से समाधान किया जा सकता था। बड़ी बेटी गुड़िया की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं।

सुबह छह बजे जहर खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी संजना
शनिवार की सुबह ही संजना विषाक्त पदार्थ खरीदने के लिए जोपा बाजार गई थी। दो दिन से वह परेशान थी। जोपा बाजार से वह सुबह 10 बजे घर लौटी। बाहर खेल रही दोनाें बेटियों आस्था और गुड़िया को लेकर कमरे में गई।

दीमक मारने की दवा का किया सेवन
गुड़िया को जब मां ने ग्लूकोज करकर जहर देने का प्रयास किया तो वह भाग कर अपने बड़े पिता रामफल पटेल को बुलाने खलिहान में पहुंची। लगभग 45 मिनट बाद परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा की संजना ने आस्था को विषाक्त पिलाने के बाद खुद भी विषाक्त पी लिया था। संजना उस समय होश में थी। उसने बताया कि आस्था को दीमक मारने की दवा पिला दी हूं। इसके बाद खुद भी पी ली हूं। संजना ने अपने जेठ के बेटे राहुल से कहा कि गाय की देखभाल करना। किसी को मत देना। गाय छह लीटर दूध देती है। इतना कहने के बाद जोर-जोर से रोने लगी। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed