फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother plea in police station by tahrir said her son want to kill us saved me daughter-in-law and grandchildren in ballia up

मां की गुहार: दूसरी शादी के बाद बेटा जान लेने पर तुला, मेरी, बहू और पोता-पोती की जान बचा लो

Wed, 22 Jul 2020 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jul 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Mother plea in police station by tahrir said her son want to kill us saved me daughter-in-law and grandchildren in ballia up
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और पोता-पोती के साथ खुद की जान को खतरा बताया है। महिला ने ये आरोप अपने बेटे लगाया है। उस मामले में उन्होंने पुलिस को एक लिखित तहरीर भी दी है।

विज्ञापन

बलिया जिले के नगरा निवासी महिला ने स्थानीय थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उसके तीन बेटे थे। एक की मौत हो चुकी है। दो बेटे हैं, जिसमें से एक कानपुर में पुलिस विभाग में एसआई है और दूसरा अवारा हो गया है। वह बदमाश किस्म का है और नशा भी करता है। वह अपनी पत्नी व बच्चों (बेटे-बेटी) को छोड़कर आजमगढ़ में किसी दूसरी महिला से शादी करके वहीं रहता है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि मंगलवार की रात वह, बहू और उसके बच्चों के साथ कमरे में सोई थीं। आरोप है कि रात में लगभग 11 बजे उनका बेटा चारदीवारी फांदकर घर में घुस आया था। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण वह कमरे में नहीं घुस पाया तो खिड़की के रास्ते जान से मारने की नीयत से महिला पर मिट्टी तेल फेंक कर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के अनुसार जब उसकी साड़ी में आग लगी तो गर्मी से उसकी नींद खुली तो आग देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। तब बहू की नींद खुली और उसने जल्दी से उसड़ी साड़ी को फाड़कर फेंक दिया, जिससे वह जलने से बच गई। इसके बाद भी बेटे का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी और बाइक में आग लगाकर भाग गया।

सास-बहू के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो वे लोग अपने घरों से बाहर निकले। बाइक और स्कूटी में लगी आग पानी डालकर बुझाई। महिला ने नगरा थानाध्यक्ष से उचित कार्रवाई करते हुए बेटे से अपनी, बहू व पोते-पोती की जान बचाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed