फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Durga will kill Mahishasura as a doctor by becoming a doctor

चिकित्सक बनकर कोरोना रूपी महिषासुर का वध करेंगी मां दुर्गा

Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother Durga will kill Mahishasura as a doctor by becoming a doctor
काशी में शक्ति की आराधना का उल्लास नजर आने लगा है। पूजा समितियों ने माता की पूजा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के कारण भव्यता तो नहीं रहेगी, लेकिन आयोजन को यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। माता कहीं महल रूपी पंडाल में विराजेंगी तो कहीं अस्पताल में मरीजों को अभयदान देते नजर आएंगी। जिले भर की सबसे बड़ी प्रतिमा सनातन धर्म के मैदान में स्थापित की जाएगी। अर्दली बाजार स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल को अस्पताल का स्वरूप दिया जा रहा है। मां दुर्गा के हाथों में अस्त्र-शस्त्र की बजाय ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, वैक्सीन नजर आएंगी। महिषासुर को कोरोना वायरस व ब्लैक फंगस के रूप में दिखाया जाएगा। भगवान गणेश ऑक्सीजन प्लांट तो कार्तिकेय एंबुलेंस का संचालन करते नजर आएंगे। हर बार अपनी अलग थीम और प्रतिमा के लिए मशहूर सनातन धर्म दुर्गा पूजा समिति नया प्रयोग करने जा रही है। मां दुर्गा की चलायमान प्रतिमा कोरोना रूपी महिषासुर का वध करेगी और मां श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगी। पूरे पूजा पंडाल को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही तैयार कराया जा रहा है। गेट पर श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर मिलेगा और बिना मास्क के आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

अर्दली बाजार स्थित मां दुर्गा के पंडाल को अस्पताल का स्वरूप दिया गया है। मां एक डॉक्टर के रूप में अपने भक्तों की रक्षा करते नजर आएंगी।
- मिहिर भल्ला, जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब
सनातन धर्म के पंडाल में जिले की सबसे बड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी। श्रद्धालुओं को पूजा समिति की ओर से मास्क का वितरण किया जाएगा।
- सूरज जायसवाल, सनातन धर्म पूजा समिति
काशी जोन में 134 तो वरुणा जोन में 117 पंडाल
जिले भर में स्थापित होंगे 251 पंडाल, जोनवार तैयारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। जिले भर में दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रशासनिक स्तर से भी शुरू हो गई हैं। इस बार कमिश्नरेट की सीमा में 251 पूजा पंडाल स्थापित होंगे। काशी जोन में सबसे अधिक 134 तो वरुणा जोन में 117 पंडाल बनाए जा रहे हैं। काशी जोन में सबसे अधिक पूजा पंडाल आदमपुर में और सबसे कम रामनगर में बनेंगे। वहीं, वरुणा जोन में सबसे अधिक सिगरा में और सबसे कम पंडाल लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र में है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराते हुए पूजा पंडाल स्थापित कराए जाएंगे। काशी जोन के आदमपुर में 22, लंका में 21, भेलूपुर में 19, कोतवाली में 18, चौक में 15, दशाश्वमेध में 14, लक्सा में नौ, चितईपुर व रामनगर में आठ-आठ पूजा पंडाल लगेंगे। वरुणा जोन में सिगरा में 22, चेतगंज में 20, कैंट में 17, मंडुवाडीह व सारनाथ में 14-14, शिवपुर में 13, जैतपुरा में 10, लालपुर-पांडेयपुर में सात पंडाल स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed