फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother dead before daughter marriage

शिवदासपुर की एक घटना

Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
mother dead before daughter marriage
वाराणसी। शिवदासपुर में शुक्रवार की सुबह लोगों ने कलेजा थाम कर पहले बेटी की डोली उठते हुए और फिर मां की अर्थी सजते हुए देखा। इलाकाई लोगों का कहना था कि जिस तरह से दूल्हे और उसके पिता ने खुद के विशाल हृदय और संवेदनशील होने का परिचय दिया है, वैसा आजकल यदाकदा ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी हौसिला प्रसाद व श्यामा देवी की बेटी उर्मिला की शादी बीएलडब्ल्यू में रहने वाले गोरखपुर के लक्ष्मणपुर, भिसवा गांव के मूल निवासी सुरेंद्र प्रसाद व ज्ञानती देवी के पुत्र विनय कुमार के साथ शुक्रवार की रात शिवदासपुर स्थित एक मैरिज लॉन से होनी थी। शुक्रवार की रात बारात आने के पहले ही भोर में दुल्हन की मां श्यामा देवी की बीमारी कर कारण अचानक मौत हो गई। इसे लेकर दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी होते ही दूल्हे के पिता ने मौके पर पहुंच कर गमगीन परिजनों को ढांढस बंधाया तो पत्नी की मौत का गम कुछ देर के लिए भूलकर दुल्हन के पिता ने आननफानन बेटी की शादी की रस्म सादगीपूर्ण तरीके से निभाई। बेटी की विदाई करते ही एक बार फिर उसके पिता और भाई बिलख-बिलख कर रोने लगे और उसकी मां की अर्थी सजाई गई। परिजनों को बिलखता देख ग्रामीण भी अपनी आंखों से आंसुओं की धार रोंक न पाए। इस घटना से पीड़ित परिजनों के साथ ही इलाके के लोग भी खासे गमगीन दिखे और सभी का कहना था कि आखिरकार होनी को कौन टाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed