{"_id":"5a2ecfef4f1c1b6e468b9b77","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ ननिहाल जा रहे बेटे को रोडवेज बस ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ ननिहाल जा रहे बेटे को रोडवेज बस ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक पर मां के साथ ननिहाल जा रहे बेटे को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मिर्जामुराद के लालपुर चट्टी में सोमवार को इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार आशीष कुमार वर्मा उर्फ सुंदरम (22) और उसकी मां मानती देवी (45) की मौत हो गई।
हादसे के चलते लगभग आधा घंटे तक एनएच-टू पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही, भाग रहे बस चालक मिर्जापुर के पुरजागीर निवासी सुनील को ग्रामीणों की मदद से हिरासत में लेने के साथ ही बस अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
मिर्जामुराद के करधना (कलवरिया) का आशीष अपनी मां मानती देवी को बाइक पर बैठाकर भोजपुर (रूपापुर) स्थित ननिहाल जा रहा था। लालपुर चट्टी में सड़क पार करते समय इलाहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने आशीष की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
मां-बेटा छिटककर सड़क पर जा गिरे और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। आशीष ने हेलमेट भी पहन रखा था लेकिन पहियों के नीचे आ जाने के चलते उसकी जान नहीं बच सकी।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि आशीष जगतपुर डिग्री कॉलेज से बीएससी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। तीन भाइयों में सबसे बड़े आशीष के पिता राजकुमार मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।