फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mother and son attempt suicide to set fire herself by spraying kerosene oil in mirzapur up

मां और बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग के हवाले किया

Mon, 29 Jun 2020 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jun 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
mother and son attempt suicide to set fire herself by spraying kerosene oil in mirzapur up
महिला आग लगाते हुए(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां और बेटे ने खुद को आग लगा ली। दोनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल भेज दिया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के ईश्वर पट्टी गांव निवासी मीना देवी(45) पत्नी छोटेलाल और उसके बेटे अंकित(15) ने जमीन कब्जा करने के विरोध में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। आग से महिला करीब 50 फीसदी और बेटा 30 फीसदी झुलस गया है।
विज्ञापन



मां-बेटे को इलाज के लिए सीएचसी चुनार भेजा गया, जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का विपक्षी जय कृष्ण सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी मेड़िया, थाना चुनार से तम्मन पट्टी गांव में जमीन का विवाद था। जिसमें से महिला पक्ष द्वारा कुछ जमीन आबादी घोषित करा ली गई थी, जहां पर छप्पर और नींव भी डाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को विपक्षी उस स्थान पर आकर नींव हटाने लगा। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ और यह घटना हुई। इसके बाद मां-बेटे ने आग लगा ली। मौके पर उप जिलाधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी चुनार प्रभारी निरीक्षक चुनार व स्थानीय पुलिस पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed