फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother and daughter jumped into Ganga from Vishwasundari bridge not found even on second day

UP News: मायके में बोली थी नौकरी करूंगी, बेटी को लेकर गंगा में कूद गई विवाहिता; दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Mon, 07 Oct 2024 11:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Oct 2024 11:45 AM IST
सार

वाराणसी में विश्व सुंदरी पुल से बेटी को लेकर गंगा में छलांग लगाने वाली विवाहिता का पता दूसरे दिन भी नहीं चला। उसने मायके में कहा था कि नौकरी करूंगी। लेकिन उसने पुल से बेटी को लेकर छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
mother and daughter jumped into Ganga from Vishwasundari bridge not found even on second day
महिला की तलाश में जुटी NDRF और जल पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व सुंदरी पुल से बेटी के साथ गंगा में छलांग लगाने वाली विवाहिता का दूसरे दिन रविवार को भी पता नहीं लगा। पुलिस को उसके मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि वह अब नौकरी करेगी। इसके बाद अपनी 22 माह की बेटी और सामान लेकर वह सुंदरपुर क्षेत्र में अपनी एक सहेली के घर चली गई थी। पांच अक्तूबर की सुबह वह बेटी को लेकर गंगा में कूद गई। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मां-बेटी की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


गोलाघाट, नई बस्ती बघेली टोला, रामनगर निवासी ऑटो चालक कमलेश सोनी की शादी हिना सोनी (24) से वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों का छह साल का बेटा और 22 माह की बेटी है। हिना का मायका चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र के भोजपुर में है। पति से संबंध अच्छे न होने के कारण 10 माह से हिना मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


लंका थाने पहुंचे हिना के पिता हरिशंकर सेठ ने पुलिस को बताया कि तीन अक्तूबर को उनकी बेटी अपनी बेटी के साथ यह कह कर निकली थी कि अब वह नौकरी करेगी। वह अपनी मां से बातचीत भी कर रही थी। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि वह आत्मघाती कदम उठा ली। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मां-बेटी की तलाश जारी है। इस संबंध में चंदौली और गाजीपुर जनपद की पुलिस को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बेटी को धकेली, फिर खुद कूदी

लंका थाने की पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शनिवार को विश्व सुंदरी पुल पर एक युवती अपनी बेटी के साथ बस से उतरी। गोद में ली हुई बच्ची को उसने पुल की रेलिंग पर बैठाया। इसके बाद वह अपना चप्पल उतारी और मोबाइल रख दी। वह जब तक कुछ समझ पाता, तब तक उसने बेटी को गंगा में धकेल दिया और तत्काल खुद भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed