फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Most of the Anganwadi centers remained closed, neither children nor workers and helpers arrived

ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र रहे बंद, न बच्चे पहुंचे न कार्यकर्ता और सहायिकाएं

Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Most of the Anganwadi centers remained closed, neither children nor workers and helpers arrived
कोरोना काल में लंबे समय से बंद चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अब खुलने लगे हैं। शासन की ओर से सप्ताह में दो दिन (सोमवार और बृहस्पतिवार) आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने का आदेश दिया गया है, लेकिन जिले के ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों की बृहस्पतिवार को पड़ताल की गई तो आदेश की धज्जियां उड़ती दिखीं। दरअसल, जिले के सभी ब्लॉकों के ज्यादातर केंद्रों पर अव्यवस्थाएं दिखीं। यूं तो केंद्रों को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित किया जाना है, लेकिन इसके उलट अधिकांश केंद्रों पर 10 बजे तक भी ताला नहीं खुला। इतना ही नहीं ज्यादातर केंद्रों पर न तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचे न सहायिकाएं। बच्चों की उपस्थिति भी कहीं शून्य रही तो कहीं कुछ बच्चे ही पहुंचे। ऐसा माना जा रहा कि अभिभावकों को केंद्र के खुलने की जानकारी ही नहीं मिली है।
विज्ञापन

आराजीलाइन ब्लॉक : न ताला खुला न बच्चे, कार्यकर्ता व सहायिका दिखे
आराजीलाइन ब्लॉक के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक ताला नहीं खुला। यहां बच्चे भी नहीं दिखे। कुछ ऐसा ही हाल मनियारी पुर आंगनबाड़ी केंद्र एक और दो पर रहा।बाबूराम के पुरा पनियरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुला।
विज्ञापन

सेवापुरी ब्लॉक : केंद्र पर बच्चों का पता नहीं
आंगनबाड़ी केंद्र भटौली पर सुबह 9.20 बजे तक ताला लटकता रहा। यहां भी तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नहीं पहुंचे। साढ़े नौ बजे सहायिका पहुंची और ताला खोला, लेकिन बच्चे नहीं आए। इस तरह की स्थित अन्य केंद्रों पर भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरहुवां ब्लॉक : अधिकारियों के आने पर ही खुलता है केंद्र का ताला
हरहुवां ब्लॉक के भोहर गांव स्थित पंचायत भवन में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र पर भी सुबह 9.30 बजे तक कोई पहुंचा ही नहीं। यहां भी ताला लटका मिला। लोगों ने बताया कि जब कोई अधिकारी आते हैं तभी केंद्र खुलता है। अलोपुर गांव में भी केंद्र बंद रहा।
पिंडरा ब्लॉक : 10 बजे तक नहीं खुला पिंडरा में केंद्र
पिंडरा ब्लॉक में भी प्राथमिक विद्यालय परिसर में चलने वाला आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे तक नहीं खुला। वहीं न अन्य केंद्रों की तरह यहां भी न बच्चे पहुंचे और न आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पहुंचे।

चिरईगांव ब्लॉक : बच्चे करते रहे कार्यकर्ता का इंतजार
चिरईगांव ब्लॉक के उगापुर गांव में कंपोजिट विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे तो पहुंचे, लेकिन यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंची। बच्चों ने बताया कि 10 बजे के पहले मैडम नहीं आती हैं। वहीं कार्यकर्ता बिंदु देवी ने बताया कि गांव में बच्चों को फार्म देने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed