फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mortuary house arrangements will be improved, new freezers will be installed

Varanasi News: माॅर्च्यूरी हाउस की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, नए फ्रीजर लगेंगे

Mon, 30 Dec 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mortuary house arrangements will be improved, new freezers will be installed
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के 200 बेड के पुरुष अस्पताल परिसर में स्थापित मॉर्च्यूरी हाउस की व्यवस्थाएं जहां दुरुस्त होंगी। वहीं खराब फ्रीजर हटाकर नए स्थापित किए जाएंगे। शवों को रखने व सुपुर्द करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ रोस्टरवाइज 24 घंटे की तैनाती भी होगी। बाहरी लाेगों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। सड़क हादसा, हत्या और अन्य कारणों से मौत पर पोस्टमार्टम कराने से पूर्व शवों को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा जाता है। मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर से मॉर्च्यूरी हाउस को हटाकर गोराबाजार स्थित पुरुष अस्पताल परिसर में बने मॉर्च्यूरी हाउस भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। शवों को सुरक्षति रखने के लिए फ्रीजर भी स्थापित किए गए, लेकिन दो वर्ष में ही पांच फ्रीजर खराब हो गए।
विज्ञापन

उनके दरवाजे तक टूट गए हैं।। काॅलेज प्रशासन के मुताबिक बाहरी लोगों द्वारा दरवाजा तोड़ दिया गया। अब कॉलेज प्रशासन नए फ्रीजर रखने की तैयारी मेें है, वहीं तीन कर्मियों की तैनाती भी करेगा। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि मॉर्च्यूरी हाउस का अपग्रेड कराया जाएगा। यहीं नहीं तैनात कर्मियों के अलावा कोई प्रवेश नहीं करेगा, चाहे वह स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ा हो अथवा बाहर व्यक्ति। इसको लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed