{"_id":"690eb478d54d6375a10225fe","slug":"more-than-six-flights-affected-due-to-technical-snag-at-amss-in-varanasi-airport-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport: एएमएसएस में तकनीकी खराबी से छह से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो एयरलाइंस ने ऐसे दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport: एएमएसएस में तकनीकी खराबी से छह से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो एयरलाइंस ने ऐसे दी जानकारी
Sat, 08 Nov 2025 08:39 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:39 AM IST
सार
ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण वाराणसी समेत दिल्ली और उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में परेशानी आई। ऐसे में विमान देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को वाराणसी समेत दिल्ली और उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों के संचालन में बाधा आई। वाराणसी एयरपोर्ट पर भी इसके कारण 6 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पर यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी 6ई ट्रैवल एडवाइजरी में यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सिस्टम में आई तकनीकी खराबी को अधिकारी जल्द से जल्द बहाल करने में जुटे हैं। एयरलाइन की ऑन-ग्राउंड टीमें यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई, दिल्ली और पुणे से आने वाली उड़ानों में दो से चार घंटे तक की देरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही सामान्य संचालन बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन