{"_id":"6484cc96abb15b2d000172e5","slug":"more-than-2500-police-personnel-will-handle-security-varanasi-news-c-20-vns1013-246920-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 2500 से ज्यादा पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 2500 से ज्यादा पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक अभेद्य सुरक्षा घेना रहेगा। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में 2500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई, लखनऊ व दिल्ली से आए खुफिया एजेंसियों के अफसरों की नजर भी रहेगी।
सुरक्षा की कमान 10 आईपीएस अफसर संभालेंगे। इन आईपीएस अफसरों के नेतृत्व में 22 एडिशनल एसपी और 50 डिप्टी एसपी के अलावा 2500 इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल व सिपाही तैनात रहेंगे। विदेशी मेहमानों के इर्दगिर्द विशेष रूप से प्रशिक्षित किए गए कमिश्नरेट के 350 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। आगरा और लखनऊ से आए 150 पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। सभी कार्यक्रम स्थल सीसी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन कर्मी विदेशी मेहमानों से संबंधित सभी स्थानों पर तैनात रहेंगे। विदेशी मेहमानों के आने-जाने वाले रूट पर सिगरा स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे एनडीआरएफ के जवान
11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी टीमें रेस्क्यू मोटर बोट, वाटर एंबुलेंस और बचाव कर्मियों के साथ गंगा घाटों पर तैनात रहेंगी। इन टीमों में गोताखोर, पैरामेडिक्स, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और अन्य बचाव उपकरण शामिल हैं।