फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 150 players from six schools competed.

Varanasi News: छह स्कूलों के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले

Fri, 09 Oct 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
More than 150 players from six schools competed.
बच्छाव जोन की अंडर 14, 17 व 19 बालक वर्ग की जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता महामना मालवीय इंटर काॅलेज, बच्छाव के खेल मैदान पर हुई। इसके दो वर्ग में 88 अंक लेकर महामना इंटर कॉलेज की टीम ओवरऑल विजेता बनी। प्रतियोगिता में जोन के 6 स्कूल के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग में महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव ने 30 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर 21 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 7 अंक अर्जित कर राजकीय हाई स्कूल बढ़ैनी कला तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 जूनियर बालक वर्ग में महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव ने 58 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर 42 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज 12 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 सीनियर बालक वर्ग में जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर 39 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव 36 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं आदर्श इंटर कॉलेज पंडितपुर 23 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रमणि सिंह ने किया। संचालन खेल शिक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed