फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 150 girls took self-defense training

Varanasi News: 150 से अधिक लड़कियों ने लिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

Tue, 25 Nov 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
More than 150 girls took self-defense training
राजकीय हाई स्कूल बेसहुपूर सेवापुरी अपराजिता के तहत मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों
वाराणसी। सेवापुरी स्थित राजकीय हाई स्कूल बेसहूपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने 150 से अधिक लड़कियाें को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

सीनियर प्रशिक्षक सेंसई ज्योति सिंह ने बताया कि कराटे के माध्यम से लड़कियाें ने आत्मरक्षा की बारीकियां सीखीं। इसमें लड़कियों को किक, पंच, ब्लॉक के साथ तकनीकी जानकारी भी दी गई। साथ ही उसका अभ्यास भी कराया गया। मानव एकेडमी के ब्लैक बेल्ट सीनियर शैलेष पटेल ने छात्राओं से साझा किया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में मानव शरीर के कमजोर भाग पर प्रहार करके खुद को कैसे बचा सकते हैं। कौन सा किक या पंच कब और कहा प्रयोग करना है, अपनी दैनिक उपयोग की चीजों को जैसे हेयर पिन, पर्स न्यूज पेपर आदि हम हथियार के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रम लड़कियों एवं महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर स्कूल के ममता सिंह, कु. शशिकला चौधरी, वंदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed