फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 100 people injured in Varanasi Road accidents and fights on Holi emergency treatment

वाराणसी में 100 से ज्यादा लोग घायल: होली पर हुए सड़क हादसे और मारपीट, इमरजेंसी में इलाज; लापता की मिली लाश

Sun, 16 Mar 2025 07:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 07:15 AM IST
सार

होली के दिन मारपीट और सड़क हादसे की कई घटनाएं हुईं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए कुछ लोगों को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
More than 100 people injured in Varanasi Road accidents and fights on Holi emergency treatment
होली के दिन कई स्थानों पर हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: होली पर सड़क हादसों और मारपीट की घटनाओं में घायल होकर 100 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे। इसमें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में ही 63 लोग इमरजेंसी में पहुंचे। जिसमें 45 सड़क दुर्घटना वाले मरीज रहे। उधर जिला अस्पताल,मंडलीय अस्पताल में भी चोट लगने वाले 10 लोगों का इलाज किया गया। यहां स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर भी मरीज पहुंचे।

विज्ञापन


होली के मद्देनजर जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में इमरजेंसी में बेड रिजर्व किया गया था। शनिवार को अस्पतालों में रंग भरे गुब्बारे से आंखों में चोट लगने, रंग से शरीर में दाने निकलने सहित अन्य समस्या वाले मरीज आए। वहीं शुक्रवार को भी चोट लगने की वजह से अस्पताल पहुंचने वालों का उपचार किया गया। इसमें मंडलीय, जिला अस्पताल में चोट लगने से घायल 10 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। 
विज्ञापन


बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में 14 मार्च को 156 मरीज इमरजेंसी में आए, जिसमें 70 लोग गंभीर स्थिति वाले रहे। इसमें भी 45 सड़क एक्सीडेंट, मारपीट वाले 18 और गोली लगने से घायल दो लोग पहुंचे l इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि होली पर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर समेत सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य टीम तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता खली चूनी विक्रेता का कुएं में मिला शव
राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी गांव से होली की रात लापता खली चूनी विक्रेता का शव शनिवार को घर से दो किमी दूर यक्षिणी देवी मंदिर के कुएं में मिला। कुएं में गिरी बाल्टी निकालने के दौरान कटिया में शव फंसने से लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जक्खिनी गांव निवासी संतोष उपाध्याय (55) होली की रात घर से लापता हो गए थे। यक्षिण देवी मंदिर परिसर स्थित कुएं में एक बाल्टी गिर गई। बाल्टी को बाहर निकालने के लिए कुएं में जैसे ही लोगों ने कटिया डाला तो संतोष का शव फंस गया। सूचना पाकर पहुंचे जक्खिनी चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लिया। शव की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंचे और शव देखते ही फफक पड़े।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोष उपाध्याय की गांव में ही खली-चुनी की दुकान है। कुछ दिन पूर्व ही बेटी का विवाह किया था। आशंका जताई जा रही है कि कुएं में वह गिर गए होगे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed