फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 100 passengers of three trains including Mahanagari missed their train

Varanasi News: महानगरी समेत तीन ट्रेनों के सौ से अधिक यात्रियों की छूटी ट्रेन

Thu, 21 Sep 2023 12:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
More than 100 passengers of three trains including Mahanagari missed their train
कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के तीसरे चरण के पहले दिन बनारस स्टेशन से वंदे भारत, महानगरी और लोहता स्टेशन ने लखनऊ और बहराइच इंटरसिटी रवाना हुई। बुधवार की सुबह महानगरी के स्लीपर और जनरल कोच के कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। वहीं, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी और वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी के कई यात्री समय पर लोहता स्टेशन नहीं पहुंच सके। कैंट स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर इन यात्रियों की जुटान अधिक रही। सुबह, दोपहर और शाम तक कई यात्रियों ने ट्रेन छूट जाने की शिकायत की। पूछताछ काउंटर कर्मियों के अनुसार महानगरी समेत तीन ट्रेनों के लगभग सौ से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी है।
विज्ञापन

पूछताछ काउंटर के कर्मियों के अनुसार पूर्व में कैंट स्टेशन से सुबह दस बजे मुंबई के लिए महानगरी रवाना होती है, जो कि बनारस स्टेशन पर इसका समय सुबह 10.20 बजे किया गया। ताकि जो यात्री कैंट आ गए और वह 20 मिनट के अंदर बनारस स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़ लें। मगर, यात्रियों की शिकायत थी कि उन्हें जानकारी नहीं मिली। यही हाल, लोहता स्टेशन से दोपहर 2.10 बजे खुलने वाली वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी और शाम छह बजे रवाना होने वाली लखनऊ-इंटरसिटी के यात्रियों का रहा। इन दोनों ट्रेनों के कई यात्री गंतव्य तक नहीं जा सके।
विज्ञापन

कैंट निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि आरक्षण टिकट कराने वाले यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दो दिन पहले से ही रेलवे द्वारा एसएमएस और मेल के जरिए ट्रेनों की सूचनाएं दी जा रही थी। स्टेशन पर सुबह से लेकर रात तक लगातार एनाउसमेंट कराया जा रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया में लगी एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों के फेरबदल की सूचनाएं प्रसारित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरी के चलते कुर्ला सुपरफास्ट का 25 मिनट आगे बढ़ा समय
बनारस स्टेशन के रेल कर्मियों के अनुसार महानगरी के चलते बनारस-कुर्ला सुपरफास्ट ट्रेन का समय 25 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। सुबह 10.20 बजे महानगरी एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन से रवाना हुई। इसके ठीक बाद 10.35 बजे बनारस-कुर्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस खुली। महानगरी ट्रेन नहीं पकड़ पाने वाले इसमें यात्री सवार होकर गए। जबकि प्लेटफार्म संख्या आठ से दोपहर 1.05 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई।

सिटी बसें नदारद, ऑटो वालों ने वसूला मनमाना दाम
जौनपुर से महानगरी ट्रेन पकड़ने आए मनोज कुमार और सुरेश सिंह ने बताया कि सुबह के समय ऑटो वालों ने मनमाना किराया लिया। कैंट से बनारस स्टेशन छोड़ने का 50 रुपये प्रति यात्री लिया गया। कैंट स्टेशन पर सिटी बसें भी नहीं दिखाईं दी। मंडुवाडीह चौराहे पर सुबह के समय यातायात का दबाव बढ़ा हुआ था। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी के यात्री अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर के समय लोहता स्टेशन के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन हुआ।
मगर, लोहता स्टेशन का रास्ता तीन सौ मीटर दूर तक बहुत खराब है।----------------------------------------------------------------------------------------------------------
-तीसरे चरण के पहले दिन बनारस स्टेशन से रवाना हुई महानगरी और लोहता से इंटरसिटी,
सैकड़ाें यात्रियों की छूटी ट्रेन, बनारस स्टेशन से 20 मिनट देर से रवाना की गई महानगरी

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के तीसरे चरण के पहले दिन बनारस स्टेशन से वंदे भारत व महानगरी और लोहता स्टेशन ने लखनऊ और बहराइच इंटरसिटी रवाना हुई। बुधवार की सुबह महानगरी के स्लीपर और जनरल कोच के कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। वहीं, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी और वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी के कई यात्री समय पर लोहता स्टेशन भी नहीं पहुंच सके। जिसकी वजह से कैंट स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर दिन भर यात्रियों की भीड़ जुटी रही। पूछताछ काउंटर कर्मियों के अनुसार महानगरी समेत तीन ट्रेनों के लगभग सौ से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी है। महानगरी एक्सप्रेस मुंबई के लिए कैंट स्टेशन से सुबह दस बजे रवाना होती थी। बनारस स्टेशन पर इसका समय सुबह 10.20 बजे किया गया ताकि जो यात्री कैंट आ जाएं वे 20 मिनट के अंदर बनारस स्टेशन पहुंचकर ट्रेन ले सकें। यात्रियों की शिकायत थी कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली। यही हाल लोहता स्टेशन से दोपहर 2.10 बजे चलने वाली वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी और शाम 6 बजे रवाना होने वाली लखनऊ-इंटरसिटी के यात्रियों का रहा। इन दोनों ट्रेनों के कई यात्री जानकारी न होने की वजह से गंतव्य तक नहीं जा सके।
कैंट निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि आरक्षण टिकट कराने वाले यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दो दिन पहले से ही रेलवे द्वारा एसएमएस और मेल के जरिए ट्रेनों की सूचनाएं दी जा रही थी। स्टेशन पर सुबह से लेकर रात तक लगातार घोषणा करायी जा रही है। सर्कुलेटिंग एरिया में लगी एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों के फेरबदल की सूचनाएं भी प्रसारित की जा रही है।

महानगरी के चलते कुर्ला सुपरफास्ट का समय 25 मिनट आगे बढ़ा
बनारस स्टेशन के रेल कर्मियों ने बताया कि महानगरी के चलते बनारस-कुर्ला सुपरफास्ट ट्रेन का समय 25 मिनट आगे बढ़ा दिया गया। सुबह 10.20 बजे महानगरी एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन से रवाना हुई। इसके ठीक बाद 10.35 बजे बनारस-कुर्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस रवाना हुई। महानगरी ट्रेन छूटने वाले यात्री इसमें सवार होकर गए। जबकि प्लेटफार्म संख्या आठ से दोपहर 1.05 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई।


सिटी बसें नदारद, ऑटो वालों ने वसूला मनमाना दाम

जौनपुर से महानगरी ट्रेन पकड़ने आए यात्री मनोज कुमार और सुरेश सिंह ने बताया कि सुबह के समय ऑटो वालों ने मनमाना किराया लिया। कैंट से बनारस स्टेशन छोड़ने का किराया 50 रुपये प्रति यात्री लिया गया। कैंट स्टेशन पर सिटी बसें भी नहीं दिखाईं दीं। मंडुवाडीह चौराहे पर सुबह के समय यातायात का दबाव बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed