फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 1.5 million people recited Hanuman Chalisa

15 लाख से अधिक लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Wed, 19 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
More than 1.5 million people recited Hanuman Chalisa
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा...। संकटमोचन हनुमान लला से श्रद्धालुओं ने महामारी के शमन की कामना की। काशी प्रांत के 12 जिलों के श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सवा पांच लाख की बजाय 15 लाख से अधिक पाठ की संख्या पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार को काशी प्रांत के विभिन्न जिलों में उत्साह, श्रद्धा के साथ कोरोना मुक्ति के लिए संकटमोचक हनुमान जी की प्रार्थना हुई। सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ अनुष्ठान शाम पांच बजे तक 15 लाख के ऊपर पहुंच गया। रात्रि 9:30 बजे तक अनुष्ठान की समाप्ति तक यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक डॉ. शुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े इस अनुष्ठान में काशी प्रांत के वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, सोनभद्र समेत सभी 12 जिलों में हनुमान चालीसा का अनुष्ठान हुआ। प्रदेश के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और आसपास के अन्य प्रदेशों के अलावा अमेरिका, नेपाल और मॉरीशस से भी लोगों ने हिस्सा लिया। काशी प्रांत में सर्वाधिक वाराणसी जिले के 42,116 लोगों ने 4,63,276 पाठ पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त सुलतानपुर में 26,045 लोगों द्वारा 2,86,495 पाठ हुआ। प्रयागराज में 17,600 लोगों ने 1,93,600 पाठ, अमेठी में 3472 लोगों द्वारा 38,192 पाठ, जौनपुर में 191785, प्रतापगढ़ में 155252 पाठ, सोनभद्र में 92015 पाठ, भदोही में 82771 पाठ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा दत्त जोशी, डॉ .रजनीश उपाध्याय, कविता मालवीय, वेंकटेश एवं विकास सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

कैलाश मठ में भी हुआ अनुष्ठान
आशुतोषानन्द महाराज ने कैलाश मठ में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मठ परिवार के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।
परिवार संग घरों में किया पाठ
हनुमान चालीसा पाठ करने के आह्वान के समर्थन में दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने आवास पर परिजनों के साथ हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ के पूर्व आचार्य पंडित राजेंद्र मिश्र ने विधिविधान से संकल्प व हनुमान जी का पूजन कराया । इसमें कलावती देवी, डॉ प्रतिभा, प्रभंजना त्रिपाठी, इंदुशेखर तिवारी, उत्कर्ष तिवारी व कुमारी शैलजा ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed