फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   moon did not show in varanasi eid will be celebrated on 14th may eid ul fitr 2021 date

बनारस में चांद की तस्दीक पर ऊहापोह, 14 को मई को मनेगी ईद, शहर ए काजी का एलान

Thu, 13 May 2021 12:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 May 2021 12:08 AM IST
सार

चांद और ईद को लेकर बनारस में देर रात तक बैठक व उहापोह का दौर चलता रहा। बुधवार की देर रात शहर काजी गुलाम यासिन द्वारा चांद की तस्दीक के बाद ईद 14 मई को मनाने का ऐलान किया गया।

विज्ञापन
moon did not show in varanasi eid will be celebrated on 14th may eid ul fitr 2021 date
मस्जिदों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार अदा की जाएगी नमाज - फोटो : file photo

विस्तार

चांद की तस्दीक पर उहापोह के कारण मुस्लिम समुदाय कहीं ईद मनाएगा तो कहीं रोजा रखा जाएगा। चांद और ईद को लेकर बनारस में देर रात तक बैठक व उहापोह का दौर चलता रहा। मुस्लिम समुदाय में कुछ लोग 13 को ईद मनाएंगे और कुछ 14 मई को। बुधवार की देर रात शहर काजी गुलाम यासिन द्वारा चांद की तस्दीक के बाद ईद कल मनाने का ऐलान किया गया। शहर ए काजी के ऐलान के बाद कई इलाकों में मस्जिदों से कल के ईद की घोषणा भी कर दी गई।

विज्ञापन


शहर ए काजी गुलाम यासीन ने बताया कि कुछ जगहों पर चांद की तस्दीक हुई। इसके बाद ही ईद का ऐलान किया गया है। इज्जतीमाई रुयत हलाल कमेटी की नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद से ऐलान किया गया कि शव्वाल के चांद की कोई शहादत नहीं हुई है। इसलिए 30वां रोजा 13 मई को होगा और जुमे के दिन ईद उल फितर मनाई जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी के हजरत मौलाना जकीउल्लाह ने बताया कि चांद की तस्दीक नहीं होने के कारण 14 मई को ईद मनाने का फैसला किया गया है। इसका ऐलान भी कर दिया गया है। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि देश भर में कहीं भी चांद की तस्दीक नहीं हुई है। ऐसे में 30वां रोजा 13 मई को और ईद 14 मई को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज के लिए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन

बुधवार को रोजा इफ्तार के बाद चांद देखने की गहमागहमी शुरू हो गई लेकिन आसमान में बादलों के कारण कहीं से भी कोई तस्दीक नहीं हो सकी। शहर के मौलाना व उलेमा ने देश के कई शहरों में चांद की दरियाफ्त की लेकिन कहीं से भी चांद के दीदार की शहादत की सूचना नहीं मिली। इस दौरान ईद की नमाज के लिए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। ईद की नमाज में पेश ए इमाम के अलावा सिर्फ  पांच लोग ही मौजूद रहेंगे।

चांद पर आधारित है इस्लामिक कैलेंडर
इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित है। चांद के दिखाई देने पर ही ईद या प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। रमजान के मुकद्दस माह की शुरूआत चांद के देखने से होता है और इसका समापन भी चांद के निकलने से होता है। रमजान के 29 या 30 दिनों के बाद ईद का चांद दिखता है।

कैसे हुई थी ईद की शुरूआत

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में जंग-ए-बद्र में मुसलमानों की जीत हुई थी। जीत की खुशी में लोगों ने ईद मनाई थी और घरों में मीठे पकवान बनाए गए थे। इस प्रकार से ईद-उल-फि तर त्योहार का प्रारंभ जंग-ए-बद्र के बाद से ही हुआ था।

ईद-उल-फितर के दिन लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। उनका मानना है कि उनकी ही रहमत से वे पूरे एक माह तक रमजान का उपवास रख पाते हैं। आज के दिन लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों में बांट देते हैं। उनको उपहार में कपड़े, मिठाई और भोजन आदि देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed