फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money deducted from account, fees not deposited

खाते से कट गया पैसा, नहीं जमा हुई फीस

Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Money deducted from account, fees not deposited
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में तकनीकी गड़बड़ी से छात्र दाखिले के लिए परेशान हैं। छात्रों के खाते से पैसा तो कट गया है, लेकिन अभी तक छात्रों को फीस रसीद नहीं मिली है। छात्रों को अभी तक दाखिले का कंफर्मेशन भी नहीं मिला है और न ही फीस रिफंड का मैसेज आया है। ऐसे में छात्र अगले सत्र में दाखिले के लिए रोजाना विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर, गंगापुर और भैरव तालाब परिसर के काफी संख्या में स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र अगले सत्र में दाखिले के लिए परेशान हैं। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद भी उनको वेबसाइट से कंफर्मेशन का संदेश नहीं मिला है। इसके कारण छात्रों का दाखिला लटक गया है। छात्रों ने जब इसकी शिकायत विश्वविद्यालय से की तो वहां से भी उनको कोई मदद नहीं मिली। बीपीएड के छात्र मयंक तिवारी ने कुलसचिव से शिकायत की है कि उन्होंने 22 सितंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फीस जमा की थी, लेकिन पैसा कटने के बाद भी उनको फीस रसीद नहीं मिली।
विज्ञापन

पांच दिन तक रिफंड का इंतजार करने के बाद जब बैंक से संपर्क किया तो वहां से बताया गया कि पैसा विद्यापीठ के मर्चेंट खाते में जमा हो गया है। उसके बाद से लगातार विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। 25 अक्तूबर को फीस जमा करने की अंतिम तिथि है अगर समय से मुझे फीस रसीद नहीं मिली तो मेरा अगले सत्र में दाखिला लटक जाएगा। वहीं बिना फीस रसीद के छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे ही काफी संख्या में छात्र रोज फीस रसीद की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. नवरत्न सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed