फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   moharram in varanasi

खामोशी से गुजरा मुहर्रम, दिलों में गूंजा या हुसैन

Mon, 31 Aug 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
moharram in varanasi
यौमे आशूरा खामोशियों के साथ गुजर गया लेकिन हर दिल में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। शहर भर में निकलने वाले ताजिए के जुलूस स्थगित रहे तो केवल मजलिस और छोटे ताजियों को ठंडा करके मुहर्रम की दसवीं तारीख की रवायत अदा की गई। रविवार को यौमे आशूरा का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास था। इसी दिन एक इस्लामी हुकूमत ने अपने नबी के खानदान के लोगों को घेर कर भूखा प्यास मार डाला।
विज्ञापन

जिले भर में उठने वाले तीन सौ से अधिक ताजिए तो नहीं उठे लेकिन शहर के इमामबाड़ों में छोट ताजिये तथा अलम व तुरबत के फूलों को ठंडा करके रवायत कायम रखी गई। सदर इमामबाड़ा, दरगाहे फातमान, शिवाला घाट, रामनगर टेंगरा मोड़ के इमामबाड़े में रवायत निभाई गई। इस दौरान पुलिस भी काफी संख्या में तैनात रही।
विज्ञापन

शहर में 8 जगह दुलदुल का जुलूस 27 अंजुमन उठाती हैं मगर उन सब जुलूसों की जगह छोटी-छोटी मजलिसें ही की गईं। देर रात तक जगह-जगह शाम ए गरीबां की मजलिसें हुई। इन मजलिसों में उस समय को याद किया गया जब 10 मोहर्रम की शाम को इमाम हुसैन की शहादत के बाद यजीद की फौज ने इमाम हुसैन के खेमे जला दिए। उनका सामान लूट लिया। औरतों और बच्चों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि ये इमाम हुसैन की शहादत का 1382 वां साल था और हुसैनी कौम के लोग इसी तरह हर साल मोहर्रम मनाते रहेंगे। कर्बला का वा़केया रो कर मातम कर के बयान करके सुनाते रहेंगे ताकि फिर कोई बादशाह इस्लाम का नाम लेकर किसी पर भी जुल्म न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed