{"_id":"5e3097b18ebc3e4b0318362b","slug":"mohan-varanasi-news-vns507615948","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहन भागवत ने किए बाबा के दर्शन, बोले- काशी विश्वनाथ की इच्छा से संभव हुआ धाम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन भागवत ने किए बाबा के दर्शन, बोले- काशी विश्वनाथ की इच्छा से संभव हुआ धाम का निर्माण
Wed, 29 Jan 2020 01:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन।
- फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। सप्तर्षि आरती में शामिल होने से पहले भागवत काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर क्षेत्र में गए। वहां उन्होंने धाम के निर्माण के लिए खरीदे गए भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद निकले मंदिरों को देखकर आश्चर्य जताया।
विज्ञापन
उन्होंने काशी विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर को देखते हुए कहा, बाबा विश्वनाथ की इच्छा से ही यह काम संभव हो पाया है। जिस गति से काम चल रहा है ऐसे में एक साल में काशी विश्वनाथ का स्वरूप बदल जाएगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में भागवत ने मंदिरों की इतिहास और कार्य की प्रगति के अलावा कार्य के पूर्ण होने के समय की जानकारी ली। वे मंदिर के नीलकंठ प्रवेश द्वार से होते हुए ललिता घाट स्थित पशुपतिनाथ मंदिर और मणिकर्णिका घाट जाकर मां गंगा को प्रणाम किया।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने मंदिर प्रशासन द्वारा बनवाए वीडियो को भी देखा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अंगवस्त्र व रुद्राक्ष और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने काशी की धरोहरों पर बने एलबम की प्रति भेंट की।