फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mohan bhgawat gives message for women reservation and ram mandir

संघ प्रमुख ने प्रचारकों को दी सलाह, महिला आरक्षण और राम मंदिर निर्माण के लिए बनाएं माहौल

Thu, 15 Nov 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
mohan bhgawat gives message for women reservation and ram mandir
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत की मौजूदगी में छह दिवसीय प्रचारक वर्ग शिविर के पांचवें दिन राम मंदिर निर्माण पर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार बौद्धिक सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में राममय माहौल बनाने का संदेश दिया गया। गुरुवार को सुबह और शाम की शाखा के बाद संघ प्रमुख की मौजूदगी में मंथन हुआ। गुरुनानक देव के अलावा गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन


25 नवंबर को अयोध्या में हिंदू संगठनों का जमावड़ा संघ का मुद्दा है। अनुषांगिक संगठनों से कहा गया है कि वे सहयोग करें। साथ में यह भी जोड़ा गया कि इसका चुनावी राजनीति से कोई मतलब नहीं है। आज समय आ गया है राम की रीति नीति का प्रचार और प्रसार होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रत्येक राज्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नैतिकता पर चलेगा। देश ही नहीं वरन संपूर्ण वैश्विक श्रीराम के न्याय, व्यवस्था, कर्मठता, लगनशीलता, संस्कार के प्रति स्नेह को आज स्वीकार कर रहा है। इसके मूल में राष्ट्र का विकास छिपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व प्रचारक वर्ग शिविर में चौथे दिन महिलाओं को समानता के अधिकार और एक समान शिक्षा पर मंथन हुआ। सर संघ चालक मोहन भागवत ने संदेश दिया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिले। महिला आरक्षण पर मत व्यक्त करते हुए कहा गया कि जरूरत पड़ने पर इस प्रकार का माहौल बनाया जाए।

अमीर और गरीब के बच्चों की शिक्षा में भेदभाव खत्म कर सभी को एक तरह की शिक्षा व्यवस्था को आवश्यक बताया गया। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद बढ़ाने के लिए भारतीय मूल्यों के तहत अनुसरण करने की जरूरत पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed