{"_id":"572518b94f1c1b3969a9289e","slug":"modi-will-start-today-s-choupal-between-mehanatakasom","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनतकशों के बीच आज लगेगी मोदी की चौपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनतकशों के बीच आज लगेगी मोदी की चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा कल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनतकशों के बीच मजदूर दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की चौपाल लगेगी। रविवार को यहां अस्सी घाट पर लगने वाली चौपाल में रिक्शावानों, निषादों के साथ ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर में बलिया में आयोजित कार्यक्रम में गरीब महिलाओं को ईधन गैस का फ्री कनेक्शन बांटने के बाद पीएम यहां डीरेका मैदान पर रिक्शावानों से मुलाकात करेंगे। भारतीय माइक्रो क्रेडिट की ओर से आयोजित चौपाल में पीएम 16 रिक्शावानों से पैडल रिक्शा लेकर उन्हें ई- रिक्शा देंगे। यहां लगे शिविर में एक हजार ई- रिक्शा अलग-अलग काउंटरों से दिए जाएंगे। इसके उपरांत मोदी अस्सी घाट पर 11 निषादों को ईको फ्रे ंडली बोट देंगे। घाट पर लगने वाली चौपाल में पीएम दस हजार लोगों को संबोधित करेंगे।
यह पहला मौका है जब पीएम गंगा तट पर अपने लोगों से संवाद करेंगे। हालांकि इससे पहले मोदी अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर स्वच्छ भारत अभियान की काशी से शुरुआत कर चुके हैं। रविवार को उसी अस्सी घाट पर वे काशी के निषाद समाज से मुखातिब होंगे। कुछ उनकी सुनेंगे और कुछ अपनी कहेंगे। गंगा निर्मलीकरण के लिए दो साल में केंद्र सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी भी पीएम यहां अपने लोगों से साझा करेंगे।
इस चौपाल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि वाराणसी में 20 हजार से अधिक रिक्शावान हैं जो पैडल रिक्शा किराए पर लेकर चला रहे हैं और अपने परिवार को पाल रहे हैं। वहीं 32 सौ से अधिक नाविक हैं जो काशी के पर्यटन कारोबार की रीढ़ हैं। पीएम मजदूर दिवस पर उन्हें तकनीकी से जोड़ते हुए नई आर्थिक तरक्की का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा। यहां पासधारक को ही प्रवेश की इजाजत होगी। इस कार्यक्रम के लिए पास भाजपा की ओर से जारी किया गया है। जांच के उपरांत ही यहां लोग दाखिल हो सकेंगे। पीएम मंच से ही जनता को संबोधित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का दूरदर्शन से सजीव प्रसारण होगा। अस्सी घाट पर पीएम की चौपाल में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है।