फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi's invented Sanjay Joshi in support of the Union

मोदी के गढ़ में संजय जोशी को संघ का समर्थन

Mon, 31 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 31 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Modi's invented Sanjay Joshi in support of the Union

भारतीय जनता पार्टी ने भले ही अपने पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी से दूरी बना ली हो, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूरा समर्थन हासिल है।

विज्ञापन

 संघ के स्वयंसेवक न केवल जयापुर में मंगलवार को आयोजित जोशी के कार्यक्रम में शरीक होंगे, बल्कि वहां लगने वाले शिविर में रक्तदान भी करेंगे। संघ से जुड़े बीएचयू के 25 से अधिक वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने आयोजकों से संपर्क कर रक्तदान शिविर में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि पीएम के गोद लिए गांव जयापुर में एक सितंबर को संवेदना जनसेवा संस्थान और शिमला स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में संजय जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जोशी को पार्टी में मोदी का धुर विरोधी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजनीति में मोदी के बढ़ते प्रभाव के साथ ही पार्टी ने जोशी को साइड लाइन कर दिया है। अब पीएम के संसदीय क्षेत्र में जोशी की बढ़ती सक्रियता से पूरी पार्टी के दिग्गज सकते में हैं। जोशी के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गरम है।
कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा में ही एक धड़ा ऐसा है जो मोदी की तानाशाही प्रवृत्ति से नाराज है। जोशी ऐसे ही लोगों की रहनुमाई कर रहे हैं। बहरहाल, संजय जोशी मंगलवार की सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी पहुंचेंगे। स्टेशन से सीधे होटल जाएंगे। पूर्वाह्न 10 बजे वह जयापुर पहुंचेंगे।

वहां रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद वे रक्तदान को लेकर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। गांव में वह चंदन के पौधे भी रोपेंगे। दोपहर डेढ़ बजे जयापुर से उनकी वापसी होगी और फिर वह काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे। इसी दिन शाम को जोशी दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed