{"_id":"5aa7b4cd4f1c1ba8768b53f7","slug":"modi-and-macron-welcome-on-road-and-patient-disturbed-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मोदी-मैक्रों का स्वागत, अंदर सांसत में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मोदी-मैक्रों का स्वागत, अंदर सांसत में मरीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल मेन गेट के पास बैरीकेडिंग लगाकर लोगों को बाहर जाने से रोकते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बीएचयू गेट के बाहर सड़क पर गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया लेकिन अंदर कैंपस में मरीज और उनके परिजन सांसत में रहे।
बीएचयू प्रशासन ने दोनों राजनेताओं के स्वागत के लिए पूरी तैयारी की थी। सुबह से ही चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह के निर्देशन में एक टीम स्वागत के लिए खड़ी थी। बाहर दोनों वीआईपी के आगमन के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कैंपस से बाहर आने पर रोक लगा दिया गया था।
बाहर से आने वाले मरीजों को मशक्कत का सामना करना पड़ा। मेन गेट का नजारा बदला-बदला था। यहां मोदी-मैक्रों की तस्वीर के साथ-साथ दोनो देश के झंडे और उसी रंग के गुब्बारे लगाए गए थे और यहां बांस-बल्ली से बैरीकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
सुबह करीब 11.30 बजे ही परिसर में महिला महाविद्यालय चौराहा, मधुबन चौराहा, भारत कला भवन चौराहे के पास लगी बैरीकेडिंग लगाने की सूचना प्रसारित हुई तो सुरक्षा गार्डों ने तत्काल रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद यहां प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और गार्ड पहुंचे।
इधर से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं को जहां वापस कर दिया गया वहीं महिला महाविद्यालय के पास से अस्पताल में दिखाकर बाहर जाने वाले मरीजों और परिजनों को भी रोका गया। इसको लेकर कई बार सुरक्षा गार्डों की मरीजों के परिजनों, छात्रों में नोंकझोंक तक हुई।
मेन गेट से अंदर आने पर रोक नहीं थी बस इधर से बाहर जाने की मनाही थी। उधर अस्पताल परिसर से अंदर से बाहर जाने के रास्ते पर भी सड़क पर बैरीकेडिंग हुई जिससे परेशानी झेलनी पड़ी।

मेन गेट पर शववाहन को रोका
मोदी और मैक्रों के काफिले का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैक्रों के स्वागत में कोई परेशानी न हो इसके लिए बीएचयू का मेन गेट भी बंद कराना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी तब हुई जब दोपहर 1.30 बजे एक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे शववाहन को भी रोक दिया गया।
इसके साथ आए पुलिसकर्मियों ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों से गेट खोलने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं थे। बाहर से सुरक्षा में आए एक अधिकारी ने गेट खोलवाकर तत्काल वाहन को अंदर कराया।
बीएचयू की चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह का कहना है कि मेन गेट के सामने पीएम और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के जाने के दौरान कोई व्यवधान न हो, इसलिए एहतियातन ही अंदर से बाहर प्रवेश पर रोका गया था।
इस दौरान मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका निर्देश भी सुरक्षाकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को दिया गया था। मेरी जानकारी में किसी मरीज और परिजन को कोई परेशानी नहीं हुई।