फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile thieves became active in the excitement of New Year mobiles of a dozen female tourists were stolen

Varanasi : नए साल के उत्साह में मोबाइल चोर हुए सक्रिय, एक दर्जन महिला पर्यटको का मोबाइल हुआ चोरी

Wed, 01 Jan 2025 10:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 10:18 PM IST
सार

नव वर्ष की खुशियां मनाने वाराणसी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सारनाथ में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसी बीच में मोबाइल चोरी की घटना अचानक सामने आने लगी। लगातार दर्जन भर महिलाओं का मोबाइल चोरों ने उड़ा दिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। चोरों ने जब काटकर मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया जिसके बाद पुलिस हांफती नजर आई। शिकायत के बाद जांच जारी है।

विज्ञापन
Mobile thieves became active in the excitement of New Year mobiles of a dozen female tourists were stolen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स

विस्तार

नए वर्ष के पहले दिन बुधवार को दर्जन भर से ज्यादा पर्यटकों का मोबाइल चोरी हो गया। खास बात यह रही कि इनमें से ज्यादातर महिला पर्यटकों का मोबाइल चोरी हुआ मोबाइल चोरी एक नाबालिक को पुलिस ने पकड़ा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सारनाथ के पार्कों में देशी विदेशी पर्यटक परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैं। नए वर्ष पर भी  पर्यटकों की भरमार रही इस दौरान उचक्कों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा महिला पर्यटकों का मोबाइल  बैग व पॉकेट से निकाल लिये।

विज्ञापन


ग्राम–परपाली, थाना–परपाली, जिला–बरगढ़ (उड़ीसा) की महिला पर्यटक नंदिनी वर्गे परिवार के साथ घूमने के लिए आई थी। पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के मुख्य द्वार पर उचक्कों ने बैग को नीचे से ब्लेड मार कर मोबाइल चुरा लिये। उधर मिनी जू के प्रवेश द्वार पर टिकट लेते समय चोरों ने आरा से घूमने आई बिहार पुलिस में महिला सिपाही का मोबाइल पॉकेट से चुरा लिये। इस बीच एक धर्मपाल रोड पर उत्खनित स्थल परिसर के मुख्य द्वार पर एक महिला पर्यटक का आई फोन चुरा ले गए।
विज्ञापन


परिवार के साथ लखनऊ से घूमने आई महिला पर्यटक का मोबाइल उच्चकों ने चुरा लिया। लोहता से घूमने आई महिला पर्यटक सीमा का मोबाइल उचक्कों ने पुरातात्विक संग्रहालय के मुख्य द्वारा के पास से चुरा लिया, चाय की दुकान पर अधीक्षण अभियंता जल निगम लखनऊ संतोष कुमार ये प्रयागराज कुंभ में तैनात हैं। इनका मोबाइल चाय पीने के दौरान चोरों ने चुरा लिया। इस प्रकार लगभग दर्जन भर से ज्यादा महिला पर्यटकों का मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मोबाइल फोन व पैकेट काटने की सूचना पर स्थिति पुलिस हांफती नज़र आई, और एक नाबालिक को पकड़ कर स्थानीय थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed