फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile team caught scrap worth 93 lakhs from two vehicles to english

सचल दल ने दो वाहनों से 93 लाख का स्क्रैप पकड़ा

Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mobile team caught scrap worth 93 lakhs from two vehicles to english
वाराणसी। एसआईबी ने जीटी रोड़ पर जांच के दौरान रविवार को दो वाहनों में लदा 93 लाख रुपये मूल्य के स्क्रैप पकड़ा। जांच के दौरान बिल नहीं पेश करने पर व्यापारी से 34 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर मिथिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि वाराणसी के वाणिज्य कर विभाग के सचल दल प्रथम इकाई के अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय रामपुर लाठिया में जीटी रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। एक बड़े मालवाह वाहन को रोक कर तलाशी ली तो उसमें 61.95 लाख का मोबाइल बैटरी का स्क्रैप लोड था। चालक ने जांच अधिकारियों को बताया कि माल की बिक्री गुजरात की एक फर्म ने गुजरात की ही दूसरी फर्म करने जा रही है। उसने जो बिल दिखाया उसमें माल की लदान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से की गई थी। व्यापारी मुर्शिदाबाद की किसी फर्म से खरीद का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच अधिकारियों ने करापवंचन का मामला पाया और माल की कीमत 61.95 लाख रुपये आंकी गई। इसके आधार पर 22.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर ही जांच के दौरान 32.98 लाख रुपये का का बैटरी स्क्रैप लदा वाहन पकड़ा गया। इस माल को बिहार ने हिमांचल प्रदेश की फर्म को भेजा था। जांच में पाया गया कि जिस समय बिहार में माल को लोड करता दिखाया जा रहा है, उस समय वह झारखंड में था। जांच में पाया गया कि माल की लोडिंग बिहार के बजाय झारखंड से की गई है। जांच अधिकारियों को झारखंड से माल बिक्री का कोई प्रमाण नहीं मिला तो करापवंचन का मामला मानते हुए 32.98 लाख रुपये के माल पर 11.87 लाख जूर्माना वसूल किया। सचल दल द्वितीय व तृतीय इकाई ने जांच में 32 नग होजरी का माल पकड़ लिया। बगैर ईवे बिल के बनारस रेलवे स्टेशन पर आए माल की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed