फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile Oxygen Point will run on city roads

शहर की सड़कों पर दौड़ेगा मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट

Sat, 24 Apr 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mobile Oxygen Point will run on city roads
वाराणसी। कोरोना का संक्रमण हर सांस पर भारी पड़ रहा है। शासन-प्रशासन और मेडिकल अमला उखड़ती सांसों को बचाने की जुगत में लगा हुआ है। शहर में आक्सीजन सप्लाई की बदहाल व्यवस्था को देखते हुए बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

बीएचयू के न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. बीएन मिश्रा ने शहर में मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट का खाका तैयार किया है। इसमें बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की पूरी टीम अपने तनख्वाह के रुपयों से पहला मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट शुरू करने जा रही है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि एक छोटे वाहन पर 16 आक्सीजन के सिलिंडर के जरिए आक्सीजन के 32 प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। इसके जरिए रोजाना दो से ढाई सौ मरीजों को आक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। प्रो. मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट बनाने का विचार साझा किया तो अमेरिका समेत देश व काशी के कई गणमान्य लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। पहला मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट का प्रयोग अगर सफल रहा तो इसकी तर्ज पर देश भर में आक्सीजन प्वाइंट तैयार किए जा सकेंगे। दो से तीन दिन के अंदर पहला आक्सीजन प्वाइंट शुरू हो जाएगा। इसके बाद आगे इसकी संख्या को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. मिश्र ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है और हालत गंभीर होने पर आक्सीजन की भी किल्लत हो जा रही है। ऐसी स्थिति में यह मोबाइल आक्सीजन प्वाइंट वहीं पर खड़ा रहेगा और जरूरतमंदों को आक्सीजन की सेवा देगा। इसके साथ ही वाहन पर कैमरे के जरिए ऑनलाइन मेडिकल सलाह भी मिलेगी। इसमें न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. रामेश्वरनाथ चौरसिया, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. आनंद कुमार सहयोग कर रहे हैं। प्रो. रामेश्वरनाथ चौरसिया ने कहा कि रोगियों को राहत देने के लिए यह एक प्रयोग है, हमारा प्रयास है कि हम आक्सीजन की कमी से किसी को भी तड़पकर नहीं मरने देंगे। डॉ. अभिषेक पाठक ने कहा कि मरीजों के लिए जो भी बेहतर होगा, हम जरूर करेंगे, अभी यह छोटा सा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed