वाराणसी: चारों पार्किंग के लिए बन रहा ऐप, घर से निकलने के पहले बुक करा सकेंगे पार्किंग
वाराणसी में बनी चार पार्किंग में कौन सी पार्किंग आपके करीब है और किस पार्किंग में जगह है, ये आप ऐप से देख सकेंगे। साथ ही पार्किंग की स्पेस बुक भी कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आने वाले दिनों में घर से निकलने के पहले लोग पार्किंग में जगह बुक करा सकेंगे। अब आप अपनी पार्किंग ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। वाराणसी में बनी चार पार्किंग में कौन सी पार्किंग आपके करीब है और किस पार्किंग में जगह है, ये आप ऐप से देख सकेंगे। साथ ही पार्किंग की स्पेस बुक भी कर सकेंगे।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीएमडी प्रोजेक्ट्स एंड कोआर्डिनेशन डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि काशी के सबसे भीड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार पार्किंग को और आधुनिक बनाने जा रही है। अब सरकार गाड़ी पार्क करने की सुविधा के लिए ऐप लांच करेगी। जिसका जिम्मा स्मार्ट सिटी को दिया गया है।
इस ऐप के जरिए आप अपने निकट के पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। पहले से ही वहां पार्किंग की उपलब्धता जान सकेंगे। अपने मन मुताबिक जगह को ऐप के जरिये बुक कर सकेंगे। बुक करने के पेमेंट करने के बाद टिकट भी आपके मोबाइल पर जाएगा। जिससे आप लाइन में लगने से बच जाएंगे। आप का समय भी ख़राब नहीं होगा।
चार पहिया व दो पहिया वाहन के लिए स्थान है कि नहीं ऐप पर 24 घंटे शो करेगा। इस ऐप पर करीब सात दिनों तक की बुकिंग की सुविधा देने का प्लान है। सरकार ने कुछ महीने पहले चार पार्किंग जनता की सहूलियत के लिए लोकार्पण किया था।
जिसमें गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग में 375 दो पहिया खड़े किए जा सकते हैं। बेनियाबाग भूमिगत पार्किंग में 470 चार पहिया तथा 130 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। टाउनहाल में 150 चार पहिया व 200 दो पहिया खड़े किए जा सकते हैं। सर्किट हाउस अंडर ग्राउंड पार्किंग भी 178 दो पहिया वाहन और 112 कार खड़े किए जा सकते हैं।