फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mobile ambulance will reach farmers' homes, will treat animals

योजना: बस एक कॉल पर किसानों के घर पहुंचेगी मोबाइल एंबुलेंस, किसानों के घर पहुंचेगी मोबाइल एंबुलेंस,

Wed, 13 Apr 2022 01:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

आने वाले दिनों में वाराणसी जिले के किसानों के पशुओं का त्वरित इलाज मोबाइल एंबुलेंस से हो सकेगा। पशुपालकों के घर जाकर मोबाइल एंबुलेंस पशुओं का इलाज करने के साथ कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा भी मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Mobile ambulance will reach farmers' homes, will treat animals
एंबुलेंस - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आने वाले दिनों में वाराणसी जिले के किसानों के पशुओं का त्वरित इलाज मोबाइल एंबुलेंस से हो सकेगा। पशुपालकों के घर जाकर मोबाइल एंबुलेंस पशुओं का इलाज करने के साथ कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा भी मुहैया कराएगी।  यह बातें मंगलवार को रामनगर स्थित पराग डेयरी परिसर में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की ओर से आयोजित किसान संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम में यूपी पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. इंद्रमणि ने कहीं।

विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि प्रदेश में दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए गिर परियोजना लागू की गई। इसमें 36.5 करोड़ का बजट तय किया गया है। जिले में अब तक 257 गिर गायों का वितरण एनडीडीबी की ओर से किया जा चुका है। जबकि 293 का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि 1962 नंबर पर संपर्क कर पशुपालक घर पर चिकित्सकीय सेवा ले सकेंगे। मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था जल्द की जाएगी। कार्यक्रम में एनडीडीबी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आरओ गुप्ता, अध्यक्ष मीनेश शाह, डॉ. भूषण त्यागी, सुनील सिन्हा सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोबर गैस प्लांट से संचालित होगी डेयरी

दो दिवसीय बनारस दौरे पर आये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने परिसर में मौजूद 400 से अधिक किसानों को संबोधित करते हुए कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिर परियोजना के तहत जिले के किसानों के लिए सौराष्ट्र गुजरात की गिर गायों लाया जा चूका है। इसका वितरण किसानों को किया जा रहा है। गोकुल मिशन के त्वरित नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत पशुपालन विभाग हर साल 1000 गर्भधारण करवाएगा।

गोबर गैस प्लांट से संचालित होगी पराग डेयरी
रामनगर स्थित पराग डेयरी देश की पहली डेयरी होगी, जिसका संचालन पूरी तरह से गोबर गैस से किया जाएगा। इसके लिए डेयरी परिसर के अंतर ही 4000 क्यूबिक लीटर क्षमता का एक बायोगैस संयंत्र लगाया जा रहा है। किसानों से प्राप्त लगभग 100 मीट्रिक टन गोबर को बायोगैस आधारित थर्मल और विद्युत ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए एकत्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed